होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सारंगढ़ में आज जिला संवाद, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर होगी बड़ी चर्चा

सारंगढ़ में आज जिला संवाद, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर होगी बड़ी चर्चा

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार के ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर हरिभूमि और आईएनएच की ओर से जिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन आज, 4 अक्टूबर को सारंगढ़ में किया जा रहा है। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से बरमकेला रोड स्थित शुक्ला मैरिज पैलेस में आयोजित होगा इस संवाद कार्यक्रम में जिले के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और आने वाले समय में सारंगढ़ की प्रगति की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन संवादात्मक प्रारूप में होगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख लोगों के विचार सामने आएंगे।

विकास कार्यों और भविष्य की संभावनाओं पर होगी चर्चा

जिला संवाद में हरिभूमि-आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी जिले में अब तक हुए विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ भविष्य की प्राथमिकताओं और विकास की संभावनाओं पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा, राजस्व, स्थानीय विकास, प्रशासनिक व्यवस्था और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही जिले की मौजूदा चुनौतियों और उनके समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

मंत्री, सांसद और विधायक भी होंगे मौजूद

कार्यक्रम में राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी है। इसके अलावा जिले के वर्तमान एवं पूर्व विधायक, भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी, व्यापारी तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

ये जनप्रतिनिधि भी करेंगे शिरकत

जिला संवाद कार्यक्रम में बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल और सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल के शामिल होने की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही, जिला पंचायत सदस्य डॉ. कैलाश नायक एवं विनोद भारद्वाज, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ताराचंद देवांगन, जनपद पंचायत सारंगढ़ की अध्यक्ष ममता राजीव सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे और पूर्व विधायक पद्मा घनश्याम मनहर भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

कलेक्टर-एसपी समेत जिले की कई हस्तियां रहेंगी मौजूद

कार्यक्रम में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की भी मौजूदगी रहेगी। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू और एसपी सुनील शर्मा सहित जिले की कई प्रमुख हस्तियां कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके अलावा कैट जिलाध्यक्ष रतन शर्मा, प्रधान हॉस्पिटल दानसरा के डॉ. आनंद प्रधान, राइस मिल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के जिलाध्यक्ष संगीत सिंह ठाकुर और सेवा भारती के अध्यक्ष एवं समाजसेवी सतीश यादव समेत विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों से जुड़े लोग भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

जनहित के मुद्दों पर रहेगा फोकस

जिला संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना है। कार्यक्रम में जिले की वर्तमान स्थिति, विकास कार्यों की प्रगति और भविष्य की योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की संभावना है।


संबंधित समाचार