होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: स्वतंत्रता दिवस से पहले रायपुर में पुलिस अलर्ट, 800 से ज्यादा जवान तैनात; आज निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

Morning Breaking: स्वतंत्रता दिवस से पहले रायपुर में पुलिस अलर्ट, 800 से ज्यादा जवान तैनात; आज निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

Morning Breaking: स्वतंत्रता दिवस को लेकर रायपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। 800 से अधिक जवान तैनात हैं। वहीं आज शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकलेगी, जिसका शुभारंभ दोपहर 3 बजे से होगा। 

स्वतंत्रता दिवस को लेकर रायपुर पुलिस अलर्ट

स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। 15 अगस्त से पहले रायपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर के अलग-अलग इलाकों में 800 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत प्रमुख स्थानों के साथ-साथ शहर के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। पुलिस की टीम शहर में आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रख रही है। इसके अलावा होटल और लॉज में ठहरने वाले लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है।

आज निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आज विशाल तिरंगा बाइक यात्रा भी निकाली जाएगी। यात्रा की शुरुआत दोपहर 3 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से होगी। रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा को सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधि हरी झंडी दिखाएंगे।
 

इन इलाकों से होकर गुजरेगी यात्रा

तिरंगा बाइक यात्रा पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से शुरू होकर तात्यापारा, रामसागर पारा, राठौर चौक और तेलघानी नाका होते हुए आगे बढ़ेगी। इसके बाद यात्रा अग्रसेन चौक, समता कॉलोनी और चौबे कॉलोनी से होते हुए गुढ़ियारी पहुंचेगी। यात्रा का समापन गुढ़ियारी स्थित भारत माता चौक पर होगा। यहां शाम 6 बजे भारत माता की भव्य आरती आयोजित की जाएगी।

पुलिस की सुरक्षा पर विशेष नजर

तिरंगा यात्रा और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की है। प्रमुख मार्गों, संवेदनशील इलाकों और शहर के प्रवेश-निकास मार्गों पर निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस की कोशिश है कि स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हों।
 


संबंधित समाचार