होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

RAILWAY JOB 2026: सरकारी नौकरी ! रेलवे ने टेक्नीशियन के 6557 पदों पर निकाली भर्ती, 29 जुलाई से पहले कैंडिडेट्स करें आवेदन

RAILWAY JOB 2026: सरकारी नौकरी ! रेलवे ने टेक्नीशियन के 6557 पदों पर निकाली भर्ती, 29 जुलाई से पहले कैंडिडेट्स करें आवेदन

RRB Technician Recruitment:  रेलवे में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए ख़ुशख़बरी, रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन के 6,557 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 29 जुलाई, 2026 तक जारी रहेंगे। कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट http://www.rrbapply.gov.in पर जाक फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो गई है।

आवेदन के लिए योग्यता?

टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद के लिए उम्मीदवार के पास भौतिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) या इंस्ट्रुमेंटेशन जैसे विषयों में बीएससी डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, संबंधित क्षेत्र में तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।

वहीं, अधिकांश टेक्नीशियन ग्रेड-III पदों के लिए अभ्यर्थी का मैट्रिक/एसएसएलसी पास होना आवश्यक है। साथ ही, उसके पास संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी/एससीवीटी से आईटीआई प्रमाणपत्र या अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण पूरा होना चाहिए। संबंधित ट्रेडों में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, कारपेंटर और ब्लैकस्मिथ आदि शामिल हैं। पद के अनुसार आवश्यक ट्रेड अलग-अलग हो सकते हैं।

आयु सिमा और चयन प्रक्रिया 

टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं, टेक्नीशियन ग्रेड-III पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग सरकार के नियमों अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा।

कितना होगा वेतन?

  • टेक्नीशियन ग्रेड-1- 29,200 रुपये इंशियल पे
  • टेक्नीशियन ग्रेड-3- 19,900 रुपये इंशियल पे

कैसे करें आवेदन? 

  1. सबसे पहले आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर क्रीऐट अकाउंट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. आवेदन पत्र को भरें। सारी जानकारी दर्ज करें।
  5. दस्तावेजों को अपलोड करें। शुल्क भुगतान करें।
  6. आवेदन पत्र जमा करें। कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड और सेव कर लें।

संबंधित समाचार