होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IDBI Vacancy 2026: IDBI बैंक में ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 2.04 लाख तक मिलेगी सैलरी, आवेदन शुरू, देखें डिटेल

IDBI Vacancy 2026: IDBI बैंक में ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 2.04 लाख तक मिलेगी सैलरी, आवेदन शुरू, देखें डिटेल

IDBI Recruitment 2026 :  बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने का सुनहरा, आईडीबीआई बैंक ने विभिन्न विभागों में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन 14 जुलाई यानि की आज से शुरू हो गए है। कैंडिडेट्स जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो फटाफट आधिकारिक साइट पर  www.idbi.bank.in पर विजिट कर फॉर्म भरे। यह भर्ती  26 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। 

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ऑडिट, इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट, लीगल और सिक्योरिटी विभाग में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के कुल 31 पदों को भरा जाएगा।

पदों का विवरण

  • ऑडिट-इन्फॉर्मेशन सिस्टम (IS) 10 पद
  • इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट विभाग (IMD) – प्रिमाइसेस 8 पद
  • लीगल (कानूनी विभाग) 9 पद
  • ​सिक्योरिटी ऑफिसर (सुरक्षा अधिकारी) 4 पद

​शैक्षणिक योग्यता: पदों के अनुसार B.Tech, B.E, M.Tech, M.E (IT/सिविल/इलेक्ट्रिकल) या लॉ (विधी) में डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव (Experience) भी मांगा गया है।

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 25 से 35 वर्ष और अधिकतम आयु पदों के अनुसार 45 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों (SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष) को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।

​आवेदन शुल्क

  • ​सामान्य (General), OBC और EWS वर्ग के लिए: ₹1050/-
  • ​SC, ST और PWD वर्ग के लिए: ₹250/-
  • शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग/ वॉलेट से  शुल्क जमा कर सकते हैं।

​चयन प्रक्रिया: ​योग्य उम्मीदवारों का चयन प्रिलिमिनरी स्क्रीनिंग (दस्तावेजों और अनुभव की जांच), ग्रुप डिस्कशन (GD) और/या पर्सनल इंटरव्यू (PI) के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी: -

  • डिप्टी जनरल मैनेजर (ग्रेड D) 102300-2980(4)-114220-3360(2)-120940
  • असिस्टेंट जनरल मैनेजर (ग्रेड C) 85920-2680(5)-99320-2980(2)-105280
  • मैनेजर (ग्रेड B) 64820-2340(1)-67160-2680(10)-93960

अप्लाई कैसे करें?

  • आवेदन शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे बताए स्टेप्स के जरिए इस भर्ती का फॉर्म अप्लाई कर सकेंगे।
  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.idbi.bank.in पर जाएं।
  • यहां Career सेक्शन में आपको करंट ओपनिंग्स में इस वैकेंसी की डिटेल्स मिलेंगी।
  • नोटिफिकेशन के साथ यहीं आपको आवेदन से जुड़ा लिंक भी मिलेगा।
  • सबसे पहले ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट करें।
  • ये जनरेट होने के बाद लॉगइन करके फॉर्म भरने का प्रोसेस पूरा करें।
  • यहां सेक्शन वाइज आपको कुछ बॉक्स नजर आएंगे। उससे संबंधित डिटेल्स भरते जाएं।
  • एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, एक्सपीरियंस, उम्र, कैटेगिरी, जन्मतिथि से जुड़ी सभी डिटेल्स ध्यान से भरें।
  • अपना फोटोग्राफ 20kb-50kb साइज में अपलोड करें। इसी तरह अपने हस्ताक्षर 500kb में अपलोड करने होंगे।
  • सभी दस्तावेज सही से अपलोड करने के बाद एप्लिकेशन फीस भरें और फॉर्म को सबमिट करें।

संबंधित समाचार