नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने 6777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 शाम 5:30 बजे निर्धारित की गई है।
उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) का प्रमाणपत्र होना चाहिए।
इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषयों के साथ 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण की है, वे भी निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
अधिकतम आयु: 24 वर्ष
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
किस यूनिट में कितने पद?
कटिहार (KIR) एवं तिनधरिया वर्कशॉप- 1103
अलीपुरद्वार- 651
रंगिया- 750
लमडिंग- 1274
तिनसुकिया- 860
न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप एवं इंजीनियरिंग वर्कशॉप- 881
डिब्रूगढ़ वर्कशॉप- 763
मुख्यालय, मालीगांव एवं अन्य यूनिट- 495
कुल पद -6777
आवेदन शुल्क
SC / ST / EBC / PwBD / महिला उम्मीदवार: आवेदन निःशुल्क
अन्य सभी वर्ग: ₹100 आवेदन शुल्क
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
आवेदन कैसे करें?
नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
पंजीकरण (Registration) करें।
आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी भरें।
दस्तावेज अपलोड करें।
शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें।
आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 19 अगस्त 2026 (शाम 5:30 बजे)