होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

भारत-ओमान रिश्तों को मिली नई ऊंचाई: PM मोदी को सुल्तान हैथम ने दिया ‘Order of Oman’ सम्मान...

भारत-ओमान रिश्तों को मिली नई ऊंचाई: PM मोदी को सुल्तान हैथम ने दिया ‘Order of Oman’ सम्मान...

Order of Oman Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुरुवार 18 दिसंबर 2025 को ओमान की राजधानी मस्कट में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द फर्स्ट क्लास ऑफ द ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया गया। ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने यह प्रतिष्ठित सम्मान भारत-ओमान संबंधों को नई ऊंचाई देने में पीएम मोदी की भूमिका के लिए प्रदान किया। यह सम्मान पहले क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय, नेल्सन मंडेला, जापान के सम्राट अकिहितो और जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला जैसे विश्व विख्यात नेताओं को दिया जा चुका है।

भारत-ओमान CEPA समझौता: ऐतिहासिक कदम:

पीएम मोदी की ओमान यात्रा के दौरान भारत और ओमान के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर भारत की ओर से पीयूष गोयल और ओमान की ओर से कैस बिन मोहम्मद अल यूसुफ ने दस्तखत किए।

CEPA के प्रमुख फायदे:

ओमान ने 98% से अधिक टैरिफ लाइनों पर शून्य शुल्क की सुविधा दी है। जिससे भारत के 99% से अधिक निर्यात को लाभ मिलेगा।टेक्सटाइल, जेम्स एंड ज्वैलरी, फार्मा, ऑटो, रिन्यूएबल एनर्जी और कृषि क्षेत्र को सीधा फायदा होगा।पीएम मोदी ने कहा कि यह समझौता 21वीं सदी में भारत-ओमान साझेदारी का नया रोडमैप है।

मस्कट बिजनेस समिट में पीएम मोदी का संदेश:

भारत-ओमान बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ओमानी कंपनियों को भारत में निवेश और स्टार्टअप सहयोग के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा “यह फैसला आने वाले दशकों तक गूंजेगा। यह समझौता हमारे संबंधों को नई गति और नई ऊंचाई देगा।”

प्रवासी भारतीयों को संबोधन:

मस्कट में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि प्रवासी भारतीय दोनों देशों के बीच मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने ओमान सरकार द्वारा भारतीयों को दिए जा रहे सम्मान और अवसरों की सराहना की।

भारत-ओमान संबंध 70 वर्षों से मजबूत:

पीएम मोदी की यह यात्रा भारत-ओमान के 70 वर्षों के कूटनीतिक संबंधों को और सुदृढ़ करने वाली साबित हुई। वर्तमान में करीब 10.5 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार CEPA के बाद और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।
  
29वां अं तरराष्ट्रीय सर्वोच्च सम्मान नया रिकॉर्ड:

‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ प्रधानमंत्री मोदी का 29वां अंतरराष्ट्रीय सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इसके साथ ही वे भारत के ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं जिन्हें सबसे अधिक विदेशी सम्मान प्राप्त हुए हैं। यह उनकी वैश्विक कूटनीति, भारत की बढ़ती साख और अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व का स्पष्ट प्रमाण माना जा रहा है।

2025 में पीएम मोदी को मिले प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सम्मान (फुल लिस्ट):

नामीबिया (जुलाई 2025):
ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्विचिया मिराबिलिस

ब्राजील (7 जुलाई 2025):
ग्रैंड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द सदर्न क्रॉस

त्रिनिदाद और टोबैगो (4 जुलाई 2025):
ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो (पहली बार किसी विदेशी नेता को)

घाना (2 जुलाई 2025):
ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना

साइप्रस (16 जून 2025):
ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III

श्रीलंका (5 अप्रैल 2025):
श्रीलंका मित्र विभूषण (पहली बार किसी भारतीय को)

मॉरीशस (12 मार्च 2025):
ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन (GCSK)

बारबाडोस (नवंबर 2024 में घोषणा, मार्च 2025 में ग्रहण):
ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस

इथियोपिया (16 दिसंबर 2025):
द ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया (पहली बार किसी वैश्विक नेता को)

ओमान (18 दिसंबर 2025):
द फर्स्ट क्लास ऑफ द ऑर्डर ऑफ ओमान


संबंधित समाचार