होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Petrol Diesel Price hike: बड़ी खबर ! दूध के बाद देशभर में Petrol Diesel की कीमतें बढ़ी, 3-3 रुपए प्रति लीटर तेल हुआ महंगा

Petrol Diesel Price hike: बड़ी खबर ! दूध के बाद देशभर में Petrol Diesel की कीमतें बढ़ी, 3-3 रुपए प्रति लीटर तेल हुआ महंगा

भोपाल : मध्य प्रदेश सहित देशभर में आज से पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 रूपए की बढ़ोतरी कर दी गई है। जिसकी नई दरें आज यानि की 15 मई से देशभर में लागू कर दी गई है। कीमतों में हुई बढ़ोतरी के चलते इसका असर न सिर्फ आम जनता की जेब पर पड़ेगा, बल्कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट सहित अन्य चीजें भी महंगी हो जाएगी। बता दें कि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के इजाफा के चलते की गई है। 

चार साल बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

बता दें कि तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के चलते अब भोपाल सहित मध्य प्रदेश में पेट्रोल 109.81 प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीज़ल ₹95 प्रति लीटर हो गया है। जबकि पहले पेट्रोल ₹106.54 था और डीजल ₹91.91 था। तो वही प्रीमियम या 'स्पीड' पेट्रोल के दाम ₹116.29 प्रति लीटर से अधिक होकर ₹₹119.57 रूपए हो गए है। 

आम जनता की जेब पर बढ़ेगा बोझ

तेल की कीमतों में हुए इजाफा के चलते इसका सीधा असर अब आम आदमी के रोजमर्रा की चीजों पर पड़ेगा। ईंधन महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ेगी, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थों, रोजमर्रा की वस्तुओं और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर पड़ेगा।   जबकि सरकार वैकल्पिक ऊर्जा और सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है।

PM ने पेट्रोल- डीजल कम इस्तेमाल करने की अपील 

जानकारों के मुताबिक खाड़ी देशों में जारी युद्ध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी आई है। इसका असर भारत समेत कई देशों पर पड़ रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ई-व्हीकल अपनाने का आग्रह किया है ताकि ईंधन की खपत कम हो सके।

पेट्रोल कहां-कितना बढ़ा

कोलकाता में पेट्रोल सबसे ज्यादा महंगा हुआ है। ₹3.29 की बढ़त के साथ अब नया रेट ₹108.74 प्रति लीटर है। वही मुंबई में पेट्रोल ₹3.10 महंगा होकर ₹106.64 प्रति लीटर पर पहुंच गया है। जबकि चेन्नई में अब पेट्रोल ₹103.90 प्रति लीटर हो गया है। इसके साथ ही बेंगलुरु में पेट्रोल ₹106.17 और दिल्ली में ₹98.04 पेट्रोल पहुंच गया है। जबकि गुरुग्राम में ₹98.29 (₹2.99 बढ़त) प्रति लीटर मिल रहा है। भुवनेश्वर मे ₹3.60 की सबसे भारी बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल ₹104.57 प्रति लीटर हो गया है।


संबंधित समाचार