होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bilaspur High Court: टी-शर्ट पहनकर कोर्ट पहुंचे डिप्टी कमिश्नर, हाई कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार...

Bilaspur High Court: टी-शर्ट पहनकर कोर्ट पहुंचे डिप्टी कमिश्नर, हाई कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब भिलाई नगर निगम के एक डिप्टी कमिश्नर जिंस और टी-शर्ट पहनकर अदालत में उपस्थित हो गए। अफसर का पहनावा देखकर हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और कोर्ट की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी। जानकारी के मुताबिक, भिलाई नगर निगम से जुड़े एक मामले की सुनवाई हाई कोर्ट में निर्धारित थी। सुनवाई शुरू होते ही कोर्ट को बताया गया कि निगम कमिश्नर जरूरी कारणों से उपस्थित नहीं हो सके हैं और उनकी जगह डिप्टी कमिश्नर कोर्ट में मौजूद हैं।

समय पर उपस्थित नहीं होने को लेकर उठाए सवाल 

इस दौरान कोर्ट ने सबसे पहले अफसर के तय समय पर उपस्थित नहीं होने को लेकर सवाल उठाए। अदालत ने कहा कि मामले की जानकारी पहले से दी गई थी, इसके बावजूद समय पर कोर्ट में उपस्थित क्यों नहीं हुए। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि “केस आपके कारण रुका हुआ है। अगर कोई कारण था तो उसे बताया जा सकता था।” इसके बाद कोर्ट की नजर अफसर के पहनावे पर गई। जज ने नाराजगी जाहिर करते हुए पूछा कि क्या उन्हें हाई कोर्ट में उपस्थित होने के ड्रेसकोड की जानकारी नहीं है। कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा, “यही आपका ड्रेसकोड है? जैसा मन पड़ा वैसे ही चले आए।”

 ड्रेसकोड में उपस्थित होने की हिदायत दी

अदालत ने अफसर से उनका पद पूछा, जिस पर उन्होंने खुद को भिलाई नगर निगम का डिप्टी कमिश्नर बताया। इसके बाद कोर्ट ने पूछा कि वे प्रमोटी अधिकारी हैं या डायरेक्ट रिक्रूटमेंट से चयनित हुए हैं। अफसर ने जवाब दिया कि वे राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। हाई कोर्ट ने अफसर को दोबारा उचित ड्रेसकोड में अदालत में उपस्थित होने की हिदायत दी। इसके बाद मामले की सुनवाई आगे बढ़ाई गई।

कोर्ट की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

हाई कोर्ट की यह टिप्पणी अब प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। अदालत ने साफ संकेत दिया कि न्यायालय की गरिमा और अनुशासन बनाए रखना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है, चाहे वे किसी भी पद पर क्यों न हों।
 

 


संबंधित समाचार