Film ‘O Romeo’new song: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ का नया रोमांटिक गाना ‘इश्क का फीवर’ रिलीज होते ही म्यूजिक लवर्स के दिलों पर छा गया है। अरिजीत सिंह की सोलफुल आवाज में यह गाना फैंस को इतना इमोशनल कर रहा है कि सोशल मीडिया पर उनका एक ही कहना है “कमबैक कर लो अरिजीत”।
विशाल भारद्वाज और गुलजार की जादुई जोड़ी:
‘इश्क का फीवर’ को विशाल भारद्वाज ने कंपोज किया है, जबकि इसके खूबसूरत बोल दिग्गज गीतकार गुलजार ने लिखे हैं। गाने की सादगी और भावनात्मक गहराई इसे एक खास रोमांटिक ट्रैक बनाती है, जो सीधे दिल तक पहुंचती है।
शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की फ्रेश केमिस्ट्री:
यह गाना शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी पर फिल्माया गया है। दोनों की केमिस्ट्री गाने के मूड के साथ पूरी तरह मेल खाती है। प्यार, इंतजार और हल्की-सी तड़प को गाने के विजुअल्स में बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है।
अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को इमोशनल:
खास बात यह है कि यह गाना अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के ऐलान के कुछ ही दिनों बाद रिलीज हुआ है। इसी वजह से फैंस इसे सुनकर काफी भावुक हो गए हैं। एक यूज़र ने लिखा, “अरिजीत सिंह का दौर कभी खत्म नहीं होना चाहिए”, तो दूसरे ने कहा, “ये आखिरी नहीं हो सकता… कमबैक करो”।
विशाल भारद्वाज ने जताई नाराजगी:
अरिजीत के रिटायरमेंट पर विशाल भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों ‘इश्क का फीवर’ गुनगुनाते नजर आए। पोस्ट में विशाल ने अरिजीत के फैसले को “नाइंसाफी” बताते हुए उनसे इसे वापस लेने की अपील भी की थी।
पहले भी हिट हो चुके हैं फिल्म के गाने:
‘ओ’ रोमियो’ के इससे पहले रिलीज हुए गाने ‘हम तो तेरे ही लिए थे’ और ‘आशिकों की कॉलोनी’ को भी दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब ‘इश्क का फीवर’ ने फिल्म के म्यूजिक एल्बम को और मजबूत बना दिया है।
कब रिलीज होगी फिल्म ‘ओ’ रोमियो’?
साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रेजेंट की जा रही और विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।