होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Grammys 2026: पहली बार दलाई लामा को मिला ग्रैमी अवार्ड, केंड्रिक लैमर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड...

Grammys 2026: पहली बार दलाई लामा को मिला ग्रैमी अवार्ड, केंड्रिक लैमर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड...

Grammys 2026 Winners List: लॉस एंजेलिस। संगीत की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित समारोह 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन रविवार, 1 फरवरी को अमेरिका के लॉस एंजेलिस में हुआ। इस साल का ग्रैमी समारोह कई ऐतिहासिक पलों का गवाह बना, जहां एक ओर रैपर केंड्रिक लैमर ने रिकॉर्डतोड़ उपलब्धि हासिल की, वहीं दूसरी ओर तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने 90 वर्ष की उम्र में अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर सभी को चौंका दिया।

दलाई लामा को पहली बार मिला ग्रैमी अवॉर्ड:

दुनिया भर में शांति और करुणा का संदेश देने वाले दलाई लामा को उनके ऑडियो एल्बम “Meditations: The Reflections of His Holiness the Dalai Lama” के लिए Best Audio Book, Narration & Storytelling Recording कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 90 साल की उम्र में यह उपलब्धि दलाई लामा को ग्रैमी जीतने वाले सबसे उम्रदराज विजेताओं में शामिल करती है।

केंड्रिक लैमर ने रचा इतिहास:

अमेरिकी रैपर केंड्रिक लैमर इस साल ग्रैमी अवॉर्ड्स के सबसे बड़े सितारे बनकर उभरे। उन्होंने इस समारोह में तीन ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए, जिससे उनके कुल ग्रैमी अवॉर्ड्स की संख्या 26 हो गई। इसके साथ ही केंड्रिक लैमर ने जे-ज़ी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ग्रैमी इतिहास के सबसे ज़्यादा सम्मानित रैपर बनने का गौरव हासिल किया।

अफ्रीकन म्यूज़िक को मिला वैश्विक मंच:

साउथ अफ्रीका की उभरती स्टार टायला ने अपने गाने “Push 2 Start” के लिए Best African Music Performance का ग्रैमी अवॉर्ड जीता। जीत के बाद रेड कार्पेट पर साउथ अफ्रीका का झंडा लहराते हुए उन्होंने अपने देश का नाम रोशन किया।

Grammy Awards 2026: पूरी विजेताओं की सूची:

Song of the Year: लेडी गागा – Abracadabra
Best New Artist: ओलिविया डीन
Best Pop Vocal Album: लेडी गागा – Mayhem
Best Pop Solo Performance: सबरीना कारपेंटर – Manchild
Best Pop Duo/Group Performance:
सिंथिया एरिवो & एरियाना ग्रांडे – Defying Gravity
Best Dance/Electronic Album: FKA twigs – EUSEXUA
Best Rock Album: लिंकन पार्क – From Zero
Best Rock Performance: यंगब्लड – Changes
Best Alternative Music Album: टायलर, द क्रिएटर – DON’T TAP THE GLASS
Best Rap Performance:  डोइची – Anxiety
Best R&B Performance: केहलानी – After Hours
Best R&B Album: लियोन थॉमस – MUTT
Best Audio Book, Narration & Storytelling: दलाई लामा

Grammys 2026 ने यह साबित कर दिया कि संगीत सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि आत्मा, संस्कृति और विचारों की अभिव्यक्ति भी है। दलाई लामा की ऐतिहासिक जीत और केंड्रिक लैमर का रिकॉर्ड इस समारोह को लंबे समय तक यादगार बनाए रखेगा।


संबंधित समाचार