होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Morning News : नवरात्रि में खुशखबरी, होंगी राजनैतिक नियुक्तियां, 36 जिलों में ओले का अलर्ट

MP Morning News : नवरात्रि में खुशखबरी, होंगी राजनैतिक नियुक्तियां, 36 जिलों में ओले का अलर्ट

MP Morning News : राजधानी भोपाल सहित पूरे मध्यप्रदेश में आज से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने मजबूत सिस्टम के चलते 36 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी में धार्मिक पर्वों के मद्देनजर मांस बिक्री पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

36 जिलों में ओले का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 मार्च को प्रदेश में आंधी, बारिश और ओले गिरने की संभावना अधिक रहेगी। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत 33 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है, जबकि सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। इस बदलाव से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन ओलों के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। 22 मार्च से मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है।

धार्मिक पर्वों पर मांस बिक्री रहेगी बंद

राजधानी भोपाल में चैती चांद, रामनवमी, महावीर जयंती और बुध जयंती के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र में मांस की बिक्री पर अस्थायी रोक लगाई गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अतिथि शिक्षकों में डेटा सुरक्षा को लेकर चिंता

अतिथि शिक्षकों के बीच एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार ‘हमारे शिक्षक’ नामक अटेंडेंस ऐप को सिस्टम ने संदिग्ध बताते हुए हटाने की सलाह दी है। अतिथि शिक्षक समन्वय समिति ने निजी डेटा लीक होने की आशंका जताई है।

सुप्रीम कोर्ट में मुकेश मल्होत्रा मामले की सुनवाई आज

कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के निर्वाचन निरस्तीकरण मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। एमपी हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने उनका निर्वाचन शून्य घोषित किया था। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई। मामले की सुनवाई जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के.वी. विश्वनाथन की बेंच करेगी।

सीएम मोहन ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और मां शैलपुत्री से सुख-समृद्धि की कामना की। 

विक्रमोत्सव और राजनीतिक नियुक्तियों पर नजर

प्रदेशभर में विक्रमोत्सव के तहत सूर्य उपासना, नाट्य प्रस्तुतियां और लाइट एंड साउंड शो आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान विभिन्न जिलों में मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। वहीं, भाजपा में लंबे समय से लंबित राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही एल्डरमेन नियुक्ति से इसकी शुरुआत हो सकती है। नवरात्रि में खुशखबरी मिलने की संभावनाएं तेज हो गई है। 


संबंधित समाचार