Hemant Khandelwal : प्रदेश भाजपा मुखिया हेमंत खंडेलवाल के सामने अब दो चुनौतियां!

Hemant Khandelwal : प्रदेश भाजपा मुखिया हेमंत खंडेलवाल के सामने अब दो चुनौतियां!

Hemant Khandelwal : मध्यप्रदेश की बैतूल से भाजपा विधायक हेमंत खंडेलवाल को बीजेपी ने प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनया है। शायद बीजेपी ने पहली बार किसी विधायक को पार्टी की कमान सौंपी है। इससे पहले सांसद प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालते आए है। हेमंत खंडेलवाल के अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार उज्जैन के दौरे पर जाने वाले है। जहां वे बाबा महाकाल के दर्शन कर अपने कामकाज की शुरूआत करेंगे। अध्यक्ष बनने के बाद अब कामकाज तो होता ही रहेगा, लेकिन हेमंत खंडेलवाल के सामने कई चुनौतियां है, जिसमें से दो चुनौतियों का उन्हें डटकर सामना करना होगा। 

खंडेलवाल के सामने दो चुनौतियां!

दरसअल, साल 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद से प्रदेश भाजपा में काफी बदलाव देखा जा रहा है। ऐसे में अब खंडेलवाल पर नजरे रहेंगी। दो बड़ी चुनौतियों की बात करे तो सबसे बड़ी पहली चुनौती ​निगम मंडलों में नेताओं को एडजस्ट करना और दूसरी चुनौती साल 2027 में हाने वाले नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में अपना दम दिखाना होगा। यह दोनों चुनौतियां से पार पाना सत्ता और संगठन में समनव्यय बनाए रखने से ही संभव है। 

कांग्रेस से सामना 

बीजेपी ने लंबे समय बाद प्रदेश अध्यक्ष को बदला है। पार्टी ने किसी सांसद की जगह एक विधायक को पार्टी का मुखिया बनाया है। बीजेपी अबतक अधिकतर सांसदों को पार्टी की कमान देती आई है। ऐसे में हेमंत खंडेलवाल को विपक्ष के सामने डटे रहना और विपक्ष के सवालों का जवाब देना पहली जिम्मेदारी होगी। 


संबंधित समाचार