होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: सीएम साय करेंगे दौरा कार्यक्रम, युवा कांग्रेस करेंगे प्रदर्शन, छग विधानसभा का बजट सत्र होगा हंगामेदार...

Morning Breaking: सीएम साय करेंगे दौरा कार्यक्रम, युवा कांग्रेस करेंगे प्रदर्शन, छग विधानसभा का बजट सत्र होगा हंगामेदार...

Morning Breaking: सीएम साय मनेंद्रगढ़ और कोरिया जिले के दौरे में रहेंगे, छग विधानसभा का बजट सत्र होगा हंगामेदार, भ्रष्टाचार और वेतन घोटाले के ख़िलाफ़ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन. 

मुख्यमंत्री साय का करेंगे दो जिलों का दौरा: 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मनेंद्रगढ़ और कोरिया जिले के दौरे में रहेंगे, इस कड़ी में सीएम सुबह 11:30 बजे बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक लेंगे, फिर दोपहर एक बजे मनेंद्रगढ़ के लिए रवाना होंगे. दोपहर दो बजे मंगल भवन के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके बाद शाम 5 बजे वह कोरिया के लिए रवाना होंगे. जहां पर शाम सात बजे ओपन एयर थियेटर का लोकार्पण सहित बैकुंठपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसके अलावा सीएम साय बैकुंठपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे.

युवा कांग्रेस का हल्ला बोल: 

प्रदेश में भ्रष्टाचार और वेतन घोटाले के ख़िलाफ़ आज युवा कांग्रेस प्रदर्शन करेगी. दोपहर 12 बजे युवा कांग्रेस आबकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपेगी. दरअसल आबकारी विभाग में संगठन भ्रष्टाचार और कर्मचारियों के वेतन घोटाले के ख़िलाफ़ युवा कांग्रेस एक्शन मोड़ में हैं. ऐसे में इस प्रदर्शनमें युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे.   

छग बजट सत्र होगा हंगामेदार:

छग विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने वाले हैं, सत्र के लिए सवाल लगाना जारी है, वहीं दूसरी ओर सत्तापक्ष - विपक्ष के विधायकों ने 1034 से ज्यादा सवाल लगाया है. जिससे बजट सत्र हंगामेदार होने के आसार हैं, अधिकतम विधायकों ने ऑनलाइन सवाल लगाए, वहीं कांग्रेस सत्र के दौरान धान खरीदी, कानून व्यवस्था और नई योजनाओं के क्रियान्वयन जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेगी.  आए सवालों को विभागों को जवाब के लिए भेजा गया हैं ऐसे में 27 फरवरी को नए वित्तीय वर्ष का बजट पेश होना संभव है.


संबंधित समाचार