होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SIR in CG: छग में 19 लाख से ज्यादा मतदाताओं का नाम घटना तय: आज अंतिम दिन, बदलेगा चुनावी गणित...

SIR in CG: छग में 19 लाख से ज्यादा मतदाताओं का नाम घटना तय: आज अंतिम दिन, बदलेगा चुनावी गणित...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) ने प्रदेश की चुनावी तस्वीर बदल दी है। ड्राफ्ट रोल से 27.34 लाख नाम हटाए जाने के बाद 13 फरवरी तक केवल 2.95 लाख लोगों ने दोबारा नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है। ऐसे में अंतिम सूची में 19 लाख से अधिक मतदाताओं की कमी लगभग तय मानी जा रही है। एसआईआर से पहले प्रदेश में कुल 2,12,30,737 मतदाता दर्ज थे। 23 दिसंबर को प्रारंभिक प्रकाशन के साथ ही 27,34,817 नाम हटाए गए और संख्या घटकर 1,84,95,920 रह गई। अब तक प्राप्त आवेदनों को जोड़ने पर अंतिम मतदाता संख्या लगभग 1.90 करोड़ के आसपास रहने का अनुमान है।

नाम कटने की मुख्य वजहें:

निर्वाचन विभाग के मुताबिक 6,42,234 नाम मृतकों के पाए गए, जिन्हें सूची से हटाया गया। करीब 1.75 लाख नाम दोहरी प्रविष्टि (डबल एंट्री) के कारण हटे। सबसे बड़ी संख्या 19,13,540 ऐसे मतदाताओं की है जो शिफ्ट हो चुके थे, पते पर उपलब्ध नहीं मिले या सत्यापन में अनुपस्थित रहे। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान 6.13 लाख मतदाताओं तक बीएलओ पहुंच ही नहीं सके। कई पते पुराने निकले, कुछ घर बंद मिले और कई लोग दूसरे शहरों में जा चुके थे। नोटिस जारी होने के बावजूद बड़ी संख्या में जवाब नहीं मिला, जबकि प्रदेशभर में करीब 50 हजार लोग ही सुनवाई में उपस्थित हुए।

एआई आधारित जांच में फंसे कई नाम:

सॉफ्टवेयर और एआई आधारित सत्यापन में छोटी-छोटी विसंगतियां भी सामने आईं है, जिसमें नाम की वर्तनी में अंतर, उपनाम का गायब होना, परिवार के सदस्यों की प्रविष्टि में गड़बड़ी और निर्धारित 13 वैध दस्तावेजों में से कोई उपलब्ध न होना इन कारणों से बड़ी संख्या में मतदाताओं का सत्यापन अटक गया और नाम हटाने पड़े।

आज समयसीमा खत्म, 21 फरवरी को अंतिम सूची:

नाम जुड़वाने के लिए आवेदन की समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। 13 फरवरी तक फार्म-6 के तहत केवल 2.95 लाख आवेदन आए, जो हटाए गए नामों का लगभग 10-11 प्रतिशत ही है। अब 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। राजनीतिक दलों और चुनाव विश्लेषकों की नजर इस सूची पर टिकी है, क्योंकि मतदाताओं की संख्या में यह बड़ा बदलाव आगामी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है। यह पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत पूरी की गई है।

छत्तीसगढ़ SIR अपडेट:

सूची से 19 लाख से ज्यादा मतदाता बाहर हो गए हैं, 21 फरवरी को अंतिम रोल छत्तीसगढ़ में SIR के बाद 27.34 लाख नाम हटे हैं जिससे केवल 2.95 लाख आवेदन वापस जुड़े। अंतिम मतदाता सूची 21 फरवरी को जारी होगी, जिससे चुनावी गणित बदलने के संकेत।


संबंधित समाचार