होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Morning Breaking: दिल्ली रवाना हुए CM साय, 72 ट्रेनें प्रभावित, आरंग रेत खदान पर बड़ी कार्रवाई, रायपुर में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें...

Morning Breaking: दिल्ली रवाना हुए CM साय, 72 ट्रेनें प्रभावित, आरंग रेत खदान पर बड़ी कार्रवाई, रायपुर में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें...

Morning Breaking: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं पीएम की ईंधन बचत अपील के बाद रायपुर समेत कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ गई। पढ़ें रायपुर और छत्तीसगढ़ की बड़ी ब्रेकिंग खबरें।

दिल्ली दौरे CM साय

Vishnu Deo Sai आज दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। मुख्यमंत्री रात करीब 9 बजे वापस रायपुर लौटेंगे। दिल्ली प्रवास के दौरान उनकी केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से मुलाकात होने की संभावना है। इस दौरान गृह मंत्री Vijay Sharma भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में चल रहे “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान” और “अग्रणी बस्तर अभियान” की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री को दी जाएगी। इन अभियानों के तहत ग्रामीणों के स्वास्थ्य कार्ड और अन्य सुविधाओं पर काम किया जा रहा है। साथ ही 18 मई को अमित शाह के संभावित बस्तर दौरे को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के बाद रायपुर में पैनिक

प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा ईंधन की खपत कम करने की अपील के बाद राजधानी रायपुर में पेट्रोल पंपों पर देर रात तक वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल खत्म होने की स्थिति बन गई। वीआईपी काफिलों में वाहनों की संख्या घटाए जाने की खबरों के बाद लोगों में और ज्यादा घबराहट फैल गई। बस्तर संभाग के कई जिलों में भी पेट्रोल पंप बंद होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण प्रधानमंत्री ने ईंधन बचत की अपील की है और राज्य सरकार भी इस दिशा में कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि सरकारी काफिलों में वाहनों की संख्या कम कर दी गई है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हर अच्छे कार्य का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देशहित में जो भी फैसले लेते हैं, कांग्रेस उसका भी विरोध करती है।

MSP बढ़ाने पर केंद्र सरकार का आभार

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा कई फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाए जाने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि धान समेत कई फसलों की MSP बढ़ने से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

कचना ओवरब्रिज तैयार, लेकिन उद्घाटन का इंतजार

रायपुर का कचना ओवरब्रिज बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन अब तक इसे ट्रायल के लिए भी नहीं खोला गया है। जानकारी के मुताबिक लोकार्पण की तारीख तय नहीं होने के कारण ट्रायल शुरू नहीं हो पाया है। वहीं ब्रिज के नीचे रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना लंबा जाम लग रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

72 ट्रेनें होंगी प्रभावित

रेलवे अधोसंरचना कार्यों के चलते 7 जून से 12 जून तक 72 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कई ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे, जबकि कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया जा सकता है। मुंबई-हावड़ा रूट के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होने की संभावना है। रेलवे ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।

NGO संचालक माणिक मेहता की मौत की जांच जारी

रायपुर में NGO संचालक माणिक मेहता का शव मंगलवार को उनके घर के किचन में मिला था। पड़ोसियों की सूचना पर डीडीनगर थाना पुलिस ने शव बरामद किया था। आज परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

आरंग रेत खदान में सेंट्रल माइनिंग टीम की बड़ी कार्रवाई

रायपुर जिले के आरंग स्थित हरदीडीह रेत खदान में सेंट्रल माइनिंग टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मौके से तीन चैन माउंटेन मशीनों को जब्त किया गया है। साथ ही करीब 40 से 50 हाईवा वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक खनन माफिया पर खनिज विभाग के अधिकारियों से सांठगांठ कर पर्यावरण नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध खनन करने के आरोप लगे हैं। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


संबंधित समाचार