होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

मन की बात एपिसोड 124: PM मोदी बोले- '12 किले बने विश्व धरोहर, ज्ञान भारतम् मिशन की ऐतिहासिक शुरुआत'

मन की बात एपिसोड 124: PM मोदी बोले- '12 किले बने विश्व धरोहर, ज्ञान भारतम् मिशन की ऐतिहासिक शुरुआत'

Mann Ki Baat 124 Episodes: पीएम नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' का 124वां एपिसोड रविवार को टेलीकास्ट हुआ है। इस बीच ने देश को संबोधित करते हुए एपिसोड की शुरुआत में सबसे पहले स्पेस के बारे में बात की है। PM ने कहा कि, जैसे ही भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु धरती पर उतरे लोग उछल पड़े। हर दिल में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा देश गर्व से भर गया।पीएम ने आगे कहा- साइंस-स्पेस को लेकर बच्चों में नई जिज्ञासा भी जागी। अब छोटे-छोटे बच्चे कहते हैं कि हम भी स्पेस में जाएंगे। हम भी चांद पर उतरेंगे। स्पेस साइंटिस्ट बनेंगे। मुझे याद है जब अगस्त 2023 चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई थी। तब देश में एक नया माहौल बना था।

12 किलों को मिला विश्व धरोहर: 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि यूनेस्को ने भारत के 12 मराठा किलों को विश्व धरोहर स्थल (World Heritage Sites) के रूप में मान्यता दी है। इनमें से 11 किले महाराष्ट्र में स्थित हैं और एक तमिलनाडु में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन किलों से भारत के गौरवशाली अतीत की झलक मिलती है। हर दीवार और पत्थर एक ऐतिहासिक कहानी बयां करता है। PM ने यह भी कहा कि राजस्थान के चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़, रणथंभौर, आमेर और जैसलमेर किले पहले से ही दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। इसी तरह कर्नाटक का गुलबर्गा किला भी स्थापत्य और इतिहास का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

टेक्सटाइल सेक्टर सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक:

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत का टेक्सटाइल सेक्टर सिर्फ उद्योग नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक है। आज भारत में 3,000 से अधिक टेक्सटाइल स्टार्टअप्स सक्रिय हैं। गांवों की महिलाएं, शहरों के डिजाइनर, बुजुर्ग बुनकर और युवा उद्यमी मिलकर इस क्षेत्र को आगे ले जा रहे हैं। साथ ही टेक्सटाइल और अपैरल का बाज़ार भी तेजी से बढ़ रहा है।

'ज्ञान भारतम् मिशन' की घोषणा: 

प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार ने इस साल के बजट में 'ज्ञान भारतम् मिशन' की घोषणा की है। इसके तहत भारत की प्राचीन पांडुलिपियों को डिजिटाइज किया जाएगा। इन सभी डिजिटल दस्तावेजों को एक नेशनल डिजिटल रिपॉजिटरी में संग्रहित किया जाएगा, ताकि दुनियाभर के विद्यार्थी और शोधकर्ता भारत की ज्ञान परंपरा और बौद्धिक धरोहर से जुड़ सकें।

सुरक्षा और खेल टूर्नामेंट में जीते मेडल:
|
PM नरेंद्र ने कहा कि ओलंपिक के बाद सबसे बड़ा खेल आयोजन 'विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल' दुनिया-भर के पुलिसकर्मी, अग्निशमन कर्मी, सुरक्षा से जुड़े लोग उनके बीच होने वाला खेल टूर्नामेंट में भारत ने करीब 600 मेडल जीते। 71 देशों में हम शीर्ष तीन में पहुंचे। मैं सभी खिलाड़ियों और कोचिंग टीम को बधाई देता हूं।
 


संबंधित समाचार