होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Lok Sabha Elections 2024 : जनता की संपत्ति पर कांग्रेस को डालने नहीं दिया जाएगा डाका

Lok Sabha Elections 2024 : जनता की संपत्ति पर कांग्रेस को डालने नहीं दिया जाएगा डाका

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को बुरहानपुर जिले के नेपानगर, बुरहानपुर और खंडवा जिले के खंडवा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। आज किसान सम्मान निधि और लाड़ली बहना जैसी योजनाओं की पूरी राशि हितग्राहियों के खातों में आती है, एक रुपया भी दलालों या बिचैलियों के पास नहीं जाता। देश में कहीं आतंकवादी घटनाएं नहीं होतीं और सारी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। कांग्रेस को देश की जनता की संपत्ति पर डाका नहीं डालने दिया जाएगा। देश को आतंकवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त तथा विकसित भारत बनाने के लिए नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना जरूरी है।

कांग्रेस भी मान रही है भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिल रहा विष्णुदत्त 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी कह रहे हैं कि चुनाव में भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। इसका मतलब पूरी तरह से स्पष्ट है कि कांग्रेस भी मान रही है कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में विरासत टैक्स है, वहीं हमारे संकल्प-पत्र में गरीबों का कल्याण, देश का विकास, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के सशक्तिकरण का पूरा खाका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति देशभर के लोगों में अटूट विश्वास है। 

देश को तोड़ने और बदनाम करने वाली ताकतों से सावधान रहें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि देश को तोड़ने और बदनाम करने वाली ताकतों से सावधान रहें। इस चुनाव में ऐसी ताकतें भी सक्रिय हैं, जो देश को तोड़ना चाहती हैं, बदनाम करना चाहती हैं, तुष्टिकरण की राजनीति करना चाहती हैं। कांग्रेस अंग्रेजों की मानसिकता को भारत में ला रही है और कह रही है कि पुरखों की संपत्ति, दादी-नानी के गहनों में से सिर्फ 25 प्रतिशत आपका, बाकी सरकार का। क्या हमारी माता-बहनें अपने गहनों पर डाका डालने देंगी? कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है। कांग्रेस ने कई जगहों से मैदान छोड़ दिया है। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति के कारण रोज खत्म हो रही है।

कांग्रेसियों ने ली भाजपा की सदस्यता

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष खण्डवा में कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष इन्दू पंवार, सुमिन्दर सिंह होरा, चरणजीत सिंह, सिमरत सिंह बग्गा एवं नेपानगर में सम्मेलन के दौरान कांग्रेस के नेपानगर के पूर्व नगर अध्यक्ष हेमन्त सिद्धवानी, महिला मंगला पाटील, एड. सुनिल सोनवने, दरयाव पटेल, इमरीक साइमन सहित 30 अधिक कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। 


संबंधित समाचार