
अमरवाड़ा विधानसभा : मामा गए दिल्ली... जी हां मध्यप्रदेश की बहनों के भैया और बच्चों के मामा शिवराज अब दिल्ली चले गए है। मोदी सरकार ने उन्हें मंत्री बना दिया है। शिवराज के दिल्ली जाने के बाद अब प्रदेश की लाड़ली बहने अपने भैया को अपना दुखड़ा सुनाने लगी है। लाड़ली बहनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वे मामा शिवराज से मदद की गुहार लगा रही है।
दरअसल, मध्यप्रदेश में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है। छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सबसे ज्यादा मुसिबतों का सामना कच्चे मकानों में रहने वालों को करना पड़ा रहा है। बारिश का पानी कच्चे मकानों में भर जाने से रहना मुश्किल हो गया है। बारिश के पानी से घरेलू सामान भीग रहे है। अमरवाड़ा के राजगुरू पिपरिया में दादाजी धूनी वाले मंदिर के आसपास रहने वाले कच्चे मकानों में पानी भरने से लोगों का जीना बेहाल हो गया है।
बहनों ने सुनाया दुखड़ा
दरअसल, राजगुरू पिपरिया में कच्चे मकानों में रहने वाली लाड़ली बहनों ने एक वीडियों के माध्यम से शिवराज सिंह से उनके गांव में पक्के मकान बनाने की अपील की है। बहनों ने बारिश से घरों में जलभराव के चलते शिवराज मामा को अपना दुखड़ा सुनाया है। लाडली बहनों का कहना है कि शिवराज जी उनके भी पक्के मकान बनवा दीजिए। नजदीक के नाले पर अतिक्रमण की वजह से उनके घरों में गंदा पानी भर गया है जिससे घर का समान पूरा खराब हो गया। घर के पास बने मंदिर में भी पानी भर गया, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
बहनों ने लगाया आरोप
भारी बारिश की मार झेल रही लाड़ली बहनों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि हमारी को सुध लेने वाला कोई नहीं है। मामा जी बरसात के पानी से बचने के लिए हमारे भी पक्के मकान बनवा दीजिए। राजगुरू पिपरिया में पक्के मकान नहीं बने है, आप बनवा दीजिए।