होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

पसीने की गंदी बदबू से है परेशान, तो करें ये घरेलू उपाय, समस्या से मिलेगा जल्द छुटकारा

पसीने की गंदी बदबू से है परेशान, तो करें ये घरेलू उपाय, समस्या से मिलेगा जल्द छुटकारा

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोग न सिर्फ बीमार पड़ने लगते है। बल्कि चिपचिपाती गर्मी से होने वाला पसीना भी लोगों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। जिससे छुटकारा पाने के लिए लोग तरह तरह के परफ्यूम और डिओडोरेंट का उपयोग करते है। बावजूद इसके उन्हें फायदा नहीं मिलता। ऐसे में हम आज आपको पसीने की बदबू को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहे है। जिन्हे करने से जल्द से जल्द आप पसीने की समस्या से छुटकरा पा सकेंगे। तो चलिए जानते है उन नुस्खों के बारे में  ,,, 

नींबू और गुलाबजल

नींबू और गुलाबजल को मिक्स करके लगाने से पसीने की बदबू चली जाती है। नींबू में सिट्रिक एसिड होती है, जो स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करता है और बैक्टीरिया को भी पनपने से रोकता है। गुलाबजल त्वचा को ठंडक देता है और इसकी खुशबू दुर्गंध को भी कम करती है।

नारियल तेल

नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं। इस मिक्सचर को लगाने से पसीने की दुर्गंध दूर होती है।

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर पसीने की दुर्गंध दूर करने में काफी कारगर होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो पसीने की बदबू को कम करते हैं। ये पसीने के कारण पनपने वाले बैक्टीरिया को भी बढ़ने से रोकते हैं।

पुदीने का तेल

पुदीने का तेल ठंडक और सुगंध दोनों ही देता है। इसमें मौजूद मेंथॉल बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है और इसकी खुशबू से ठंडक का भी एहसास होता है।

मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर

मुल्तानी मिट्टी और चंदन का पाउडर भी पसीने की बदबू दूर भगाने में मदद करते हैं। एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच चंदन पाउडर और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे पसीने वाली जगहों पर लगाएं। 15-20 मिनट सूखने के बाद इसे पानी से धो लें। हफ्ते में दो बार इसे इस्तेमाल करने से पसीने की दुर्गंध चली जाएगी।

फिटकरी का इस्तेमाल करें:

फिटकरी एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर है. नहाने के बाद बगल में थोड़ा सा फिटकरी चूर्ण लगाने से पसीने को तो नहीं रोकता, लेकिन उसकी बदबू को बनने से रोका जा सकता है. कई लोग इसे प्राकृतिक एंटी-पर्सपिरेंट की तरह इस्तेमाल करते हैं.

बेकिंग सोडा का पेस्ट बनाएं:

बेकिंग सोडा पसीने को सोखने और बदबू को न्यूट्रलाइज करने में मदद करता है. अगर आप पसीने की बदबू से राहत पाना चाहते हैं, तो आधा चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और बगल में लगाएं. यह प्राकृतिक डियोड्रेंट की तरह काम करता है और दिन भर ताज़गी भी बनाए रखता है.

गुलाबजल लगाएं:

गुलाबजल केवल स्किन को नहीं बेहतर रखता, बल्कि पसीने के कारण आ रही बदबू से भी राहत दिलाने में मदद करता है. इसे कॉटन से बगल में लगाए या स्प्रे की तरह इस्तेमाल करें. यह हल्की खुशबू छोड़ता है और बैक्टीरिया को भी कम करता है. इसके नियमित इस्तेमाल से पसीने की बदबू काफी घट सकती है.


संबंधित समाचार