एसी की हवा में सोना किसे पसंद नहीं है। खास तौर पर गर्मियों के मौसम में, क्योकि चिलचिलाती गर्मी में AC और कूलर की हवा में सोने में जो सुकून मिलता है। वो किसी में नहीं मिलता। लेकिन क्या आप जानते है कि एसी की हवा जितना सुकून देती है। उतने उसके नुकसान भी है। एसी कमरे की हवा में मौजूद नमी को सोख लेता है. इससे स्किन की नमी खत्म हो सकती है. यही नहीं, स्किन में रूखापन और खुजली जैसी समस्या भी हो सकती है. रातभर एसी चलाने से सर्दी-जुकाम भी हो सकता है. क्योंकि रात के समय हमारा शरीर निष्क्रिय अवस्था में होता है. लिहाजा, कमरे का तापमान कम होने पर आसानी से ठंड लग सकती है और आप बीमार हो सकते है। ऐसे ही AC के हवा के कुछ और भी नुकसान है। तो चलिए जानते है उनके नुकसान के बारे में ....
सिर दर्द
एसी में सोने का ये भी नुकसान है की इसकी हवा हमारे सिर पर डायरेक्ट लगती है जिस कारण से सिर दर्द की शिकायत बढ़ सकती है. इसलिए रात भर एसी की हवा में सोने से बचना चाहिए.
स्किन होती हैं ड्राई
एसी कमरे की सारी नमी को सोख लेता है जिससे आपकी स्किन भी ड्राई पड़ सकती है क्योंकि इससे स्किन से नमी धीरे-धीरे कर के खत्म होने लगती है.
सांस की समस्याएं
AC में लंबे समय तक रहने से नाक बंद होना, गला सूखना और खांसी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप अस्थमा, साइनस या एलर्जी जैसी समस्याओं से ग्रसित हैं तो आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए।
शरीर में अकड़न और दर्द
AC के ठंडी हवा से शरीर में अकड़न और दर्द हो सकता है, खासकर गर्दन, कंधों और पीठ में। बिना ब्लैंकेट के सोने से ये समस्याएं और भी बढ़ सकती हैं।
स्लीप क्वालिटी खराब होना
एसी चालू करके सोने से नींद के पैटर्न में बाधा आ सकती है और नींद की क्वालिटी खराब हो सकती है, क्योकि जब AC चलती है तो आवाज होती है। इसके साथ ही टेम्परेचर को कम और बढ़ाने के लिए रात में उठना भी पड़ता है। जिसकी वजह से नींद की क्वालिटी खराब होती है। जिसका सीधा असर सेहत पर पड़ता है।
इम्यून सिस्टम पर असर
AC की ठंडी हवा इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकती है, जिससे शरीर का अपनी रोगों से लड़ने की क्षमता घट सकती है। ऐसे में बीमारियों का शिकार होने का खतरा बढ़ जाता है।