होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

धान खरीदी में नया रिकॉर्ड: 13 जनवरी तक 17.77 लाख किसानों के खातों में पहुंचा ₹23,448 करोड़...

धान खरीदी में नया रिकॉर्ड: 13 जनवरी तक 17.77 लाख किसानों के खातों में पहुंचा ₹23,448 करोड़...

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे धान खरीदी महाअभियान ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 13 जनवरी तक प्रदेश के 17.77 लाख किसानों से 105.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी पूरी की जा चुकी है।

किसानों को मिला रिकॉर्ड ₹23,448 करोड़ का भुगतान

सरकार द्वारा धान खरीदी के एवज में किसानों को अब तक ₹23,448 करोड़ का भुगतान किया गया है। यह राशि पूर्व के सभी वर्षों की तुलना में 13 जनवरी तक की अवधि में सर्वाधिक है। यदि पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 2020-21 में 72.15 LMT, 2021-22 में 68.77 LMT और 2022-23 में 97.67 LMT धान की खरीदी हुई थी। वहीं वर्ष 2025-26 में मात्र 13 जनवरी तक ही 105.14 LMT धान खरीदा जा चुका है, जो अपने आप में रिकॉर्ड है।

धान भंडारण में अनियमितता पर कड़ा रुख

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान भंडारण के दौरान सूखत और अनियमितताओं पर सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। कमी पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस, विभागीय जांच, निलंबन और एफआईआर जैसी कार्रवाइयाँ की गई हैं।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति

पिछले दो वर्षों में लापरवाही और अनियमितता के मामलों में 33 खाद्य निरीक्षकों और अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए, दो मामलों में एफआईआर दर्ज हुई और एक संग्रहण केंद्र प्रभारी को निलंबित किया गया। राज्य सरकार ने दोहराया है कि किसानों के धान, उनकी मेहनत और विश्वास से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। 

 


संबंधित समाचार