होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHOPAL NEWS : राजधानी में lenskart विवाद ने पकड़ा तूल, हिंदू संगठन ने कर्मचारियों को तिलक लगवाकर बांधा कलावा

BHOPAL NEWS : राजधानी में lenskart विवाद ने पकड़ा तूल, हिंदू संगठन ने कर्मचारियों को तिलक लगवाकर बांधा कलावा

भोपाल : राजधानी भोपाल में आज लेंसकार्ट' कंपनी के कथित ग्रूमिंग पॉलिसी के खिलाफ हिन्दू संगठन सड़कों पर उतर गई और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हिन्दू संगठन के लोगों ने कंपनी के कर्मचारियों को तिलक लगाया और मंत्रोचार कर उन्हें कलावा भी पहनाया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। यह प्रदर्शन हिन्दू संगठन के लोगों ने न्यू-मार्केट-रोशनपुरा स्थित लेंसकार्ट के शोरूम के बाहर किया। हालांकि इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रही। 

धार्मिक पहचान का अपमान बर्दाश्त नहीं

इस दौरान हिन्दू संगठन के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि धर्मऔर धार्मिक पहचान का अपमान स्वीकार्य नहीं है। यह हिन्दुस्तान है, यहां तिलक और बिंदी का सम्मान होना चाहिए। अगर कंपनी ने इस पर रोक लगाने की कोशिश की तो इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि किसी भी कंपनी में सनातन धर्म के प्रतीकों का अपमान हुआ तो विरोध किया जाएगा।

CEO पीयूष बंसल ने मांगी माफ़ी

हालाँकि, बढ़ते दबाव के बीच कंपनी के CEO पीयूष बंसल ने सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगते हुए स्पष्टीकरण दिया कि लेंसकार्ट एक समावेशी कार्यस्थल है और किसी भी कर्मचारी को उनके धार्मिक प्रतीकों के आधार पर नहीं रोका जाता। लेकिन संगठन CEO की माफ़ी स्वीकार करने को तैयार नहीं है।​​​​​​​

सोशल मीडिया से शुरू हुआ विवाद

पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित पॉलिसी डॉक्यूमेंट से शुरू हुआ। इसमें दावा किया गया कि कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा पहनने से रोका गया है, जबकि हिजाब और पगड़ी को कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी गई है। इसी कथित भेदभाव को लेकर विवाद बढ़ा हैं।


संबंधित समाचार