भोपाल : लोक शिक्षण संचालनालय, मध्य प्रदेश ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 10वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की समय सारणी कर कर दी है। जिसके तहत कक्षा नौवीं व 10वीं की परीक्षाएं 21 नवंबर से शुरू होंगे और 30 नवंबर 2026 तक जारी रहेंगे। जबकि 1वीं और 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू होने जा रहे है।
सुबह 10 बजे से शुरू होगी परीक्षा
जानकारी के अनुसार,परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होगी और दोपहर 1 बजे तक चलेगी। हालांकि विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
कक्षा 9वीं की परीक्षा समय-सारणी
- 21 नवंबर 2026 (शनिवार): संस्कृत
- 23 नवंबर 2026 (सोमवार): अंग्रेजी
- 25 नवंबर 2026 (बुधवार): सामाजिक विज्ञान
- 26 नवंबर 2026 (गुरुवार): हिन्दी
- 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार): NSQF के समस्त विषय
- 28 नवंबर 2026 (शनिवार): विज्ञान
- 30 नवंबर 2026 (सोमवार): गणित
कक्षा 10वीं की परीक्षा समय-सारणी
- 21 नवंबर 2026 (शनिवार): सामाजिक विज्ञान
- 23 नवंबर 2026 (सोमवार): गणित
- 25 नवंबर 2026 (बुधवार): विज्ञान
- 26 नवंबर 2026 (गुरुवार): संस्कृत/उर्दू
- 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार): हिन्दी
- 28 नवंबर 2026 (शनिवार): NSQF के समस्त विषय
- 30 नवंबर 2026 (सोमवार): अंग्रेजी