होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

केरल के पूर्व सीएम VS अच्युतानंदन का हुआ निधन: पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने किया शोक व्यक्त...

केरल के पूर्व सीएम VS अच्युतानंदन का हुआ निधन: पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने किया शोक व्यक्त...

VS Achuthanandan passes away: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन का 101 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि (CPI-M) पार्टी की ओर से की गई है। बता दें कि बीते कई दिनों से वी.एस. अच्युतानंदन तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में एडमिट थे, लेकिन काफी समय से उनका स्वास्थ्य काफी नाजुक था। इसके पहले 23 जून को उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद इलाजे के लिए अस्पताल में अच्युतानंदन को एडमिट कराया गया था।

पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया:

पूर्व सीएम अच्युतानंदन के निधन की खबर के बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, वित्त मंत्री केएन बालगोपाल और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ''पूर्व मुख्यमंत्री श्री वी.एस. अच्युतानंदन जी के निधन से दुखी हूं। उन्होंने अपना पूरा जीवन केरल की प्रगति और जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया।''

इतने साल किया CM के रूप में कार्य:

वी.एस. अच्युतानंदन का जन्म अलप्पुझा जिले के पुनप्रा में  20 अक्टूबर 1923 को हुआ था। बता दें की केरल की राजनीति में उन्हें कद्दावर चेहरा माना जाता था। और राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में वह 2006 से 2011 तक कार्यरत रहे हैं।अच्युतानंदन श्रमिकों के अधिकारों के लिए और सामाजिक न्याय लड़ने वाले  CPI(M) के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। जब कम्युनिस्ट पार्टी का 1964 में विभाजन हुआ, तो उनका नाम  CPI(M) की स्थापना करने वालों में सबसे ऊपर था। अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने लगभग 10 विधानसभा चुनाव लड़े हैं, जिनमें से 7 चुनाव में उन्हें जीत मिली थी। इसके अलावा वह CPI(M) के 1980 से 1992 तक राज्य सचिव भी रहे हैं, बता दें कि अच्युतानंदन ने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत किया है।


संबंधित समाचार