होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SIDHI NEWS : EOW ने शासकीय शिक्षक के 3 ठिकानों पर मारा छापा, दस्तावेजों की जांच जारी, 4.36 करोड़ की संपत्ति मिली

SIDHI NEWS : EOW ने शासकीय शिक्षक के 3 ठिकानों पर मारा छापा, दस्तावेजों की जांच जारी, 4.36 करोड़ की संपत्ति मिली

सीधी : मध्य प्रदेश के सीधी में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने शासकीय शिक्षक अभिमन्यु सिंह के 3 ठिकानों पर आये से अधिक सम्पति मामले में छापे मार कार्रवाई कर 4.36 करोड़ रुपये की अवैध सम्पति जब्त की। यह कार्रवाई ऊंची हवेली (अमहा) और मड़वास में की गई। जहां दस्तावेजों की जांच की जा रही है। वही मामले में जल्द बड़ा खुलासा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

दोनो आवास पर सुबह 5 बजे से चल रही कार्यवाही 

दरअसल, EOW को अभिमन्यु सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। जिसके बाद टीम सुबह करीब 5 बजे चयनित ठिकानों पर पहुंची और कार्रवाई कर कई दस्तावेजों को जब्त किया। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की प्रारंभिक जांच के अनुसार, वर्ष 1998 से फरवरी 2025 तक शिक्षक की वैध आय के अनुसार कुल संपत्ति 57.28 लाख रुपये होनी थी, जबकि जांच में उनकी 4.36 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति मिली है। इस भारी अंतर के बाद EOW ने भोपाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

आरोपी शिक्षक शासकीय हाईस्कूल खोखरा में पदस्थ

शिक्षक अभिमन्यु सिंह कुसमी विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल खोखरा में पदस्थ है। जिनके घर पर फ़िलहाल ईओडब्लू की कार्रवाई जारी है। टीम शिक्षक से जुड़े वाहनों के दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड, जमीन और मकान से संबंधित कागजात सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कब्जे में ले रही है।
 


संबंधित समाचार