राजा शर्मा//डोंगरगढ़: छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बछेरा भाठा के आश्रित ग्राम लेडीजोब में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव की पानी टंकी में एक 25 वर्षीय युवक की लाश लटकी हुई मिली। मृतक की पहचान दीपक कोर्राम, पिता रामसिंग कोर्राम निवासी लेडीजोब के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया
घटना के बाद से पूरे गांव में भय और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या कर शव को पानी टंकी में लटकाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, लेडीजोब गांव की पानी टंकी में युवक का शव लटके होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगा स्पष्ट
मृतक युवक की पहचान दीपक कोर्राम, पिता रामसिंग कोर्राम के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं और मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, परिस्थितियों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
रहस्यमयी मौत से उठ पाएगा पर्दा
क्या दीपक ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की, या फिर उसकी हत्या के बाद शव को पानी टंकी में लटकाया गया, यह सवाल फिलहाल पुलिस जांच के घेरे में है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठ पाएगा।