होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Hariyali Teej 2025 : हरतालिका तीज पर राशि के अनुसार दान करने से परेशानियां होगी दूर, बरसेगी कृपा, मिलेगा अच्छा फल

Hariyali Teej 2025 : हरतालिका तीज पर राशि के अनुसार दान करने से परेशानियां होगी दूर, बरसेगी कृपा, मिलेगा अच्छा फल

Hariyali Teej 2025 Daan: हरतालिका तीज का पर्व इस साल 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन सुहागन महिलाएं 16 श्रृंगार कर भगवान शिव-पार्वती की पूजा अर्चना करती है। तो वही कुंवारी कन्याएं भी सुयोग्य वर की प्रप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं। यह त्योहार हर साल श्रावण मास की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।

इस दिन अगर जातक अपनी राशि के अनुसार विशेष वस्तुएं महादेव और माता पार्वती को अर्पित करें तो फल कई गुना बढ़ जाता है।  साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मनचाही मनोकामना भी पूरी होती है। यह व्रत निराहार रहकर किया जाता है और इसमें कुछ विशेष नियमों का पालन करना अनिवार्य है। तो आईए जानते है मनचाही इच्छा पूरी करने के लिए किन चीजों का दान करना अच्छा रहेगा। 

हरतालिका तीज 2024 राशि के अनुसार दान करें ये चीजें

  • मेष राशि - मेष राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज पर लाल रंग की चूड़ियां दान करनी चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में प्रेम भाव बढ़ता है और पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है।
  • वृषभ राशि - अगर आपकी शादी-शुदा जिंदगी में लंबे समय से परेशानियां चल रही हैं, तो हरतालिका तीज पर चावल और दूध का दान करें।
  • मिथुन राशि - मिथुन राशि की महिलाएं इस दिन हरे रंग के वस्त्र का दान करे। ऐसा करने से सुहाग पर संकट नहीं आता और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
  • कर्क राशि - कहा जाता है कि हरतालिका तीज के दिन चांदी, सुहाग की सामग्री दान करने से मुसीबतें कम होती हैं और बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं।
  • सिंह राशि - सिंह राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज पर फल और श्रृंगार की चीजें दान करने से भगवान शिव और माता पार्वती बेहद प्रसन्न होते हैं।
  • कन्या राशि - कन्या राशि के जातकों को भगवान शिव की कृपा पाने के लिए खीरे का दान करना चाहिए। इससे जीवन की कठिनाइयां दूर हो जाती हैं।
  • तुला राशि - तुला राशि वाले हरतालिका तीज पर जरूरतमंदों को अन्न का दान करें। अन्न दान महादान होता है जिससे ग्रहों के दुष्प्रभाव खत्म हो जाते हैं।
  • वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि के जातकों को हरतालिका तीज के दिन गरीब और असहाय लोगों को धन का दान जरूर करना चाहिए।
  • धनु राशि - धनु राशि की महिलाओं को हरतालिका तीज पर बेसन, चने की दाल और पीले रंग के वस्त्र का दान करना चाहिए। इससे सुखी वैवाहिक जीवन और संतान की प्राप्ति होती है।
  • मकर राशि - मकर राशि की स्त्रियों को इस दिन सुहागिनों को चूड़ियां, साड़ी दान करनी चाहिए। ऐसा करने से पति को दीर्धायु का वरदान प्राप्त होता है।
  • कुंभ राशि - जिन लड़कियों की शादी में बाधा आ रही है उन्हें हरतालिका तीज के दिन नारियल का दान करना चाहिए।
  • मीन राशि - मीन राशि की महिलाओं को इस दिन केला और सुहाग सामग्री का दान करना चाहिए।

संबंधित समाचार