होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

आम के साथ भूलकर भी ना करें इन चीज़ों का सेवन, हो सकती है कई शारीरिक समस्याएं, बिलकुल भी न करें नजर अंदाज

आम के साथ भूलकर भी ना करें इन चीज़ों का सेवन, हो सकती है कई शारीरिक समस्याएं, बिलकुल भी न करें नजर अंदाज

Mango Wrong Combination: गर्मियों के आते ही आम की डिमांड बढ़ जाती है. ज्यादातर लोगों को यह रसीला फल बहुत पसंद आता है. इसमें कोई शक नहीं है कि आम खाकर शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी को दूर किया जा सकता है। त्वचा, हृदय, आँख और पेट के लिए तो इसे वरदान माना जाता है। आम में फाइबर, आयरन, सोडियम, कैल्शियम, विटामिन ए, सी, पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा आम का सेवन इम्‍यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है, साथ ही इससे आंतों की सेहत भी सुधरती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम खाने के बाद अगर आप कुछ खास चीजों का सेवन करते हैं, तो ये आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी परेशानी से बचने के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि आपको आम के साथ क्या नहीं खाना चाहिए.

मीट (Meat)

कई लोग मीट के साथ आम का सेवन करते हैं। यदि आपको ऐसी आदत है तो तुरंत छोड़ हैं। मसालेदार भोजन और मीट के साथ आम का सेवन करने से पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। पेट में जलन, गैस, कब्जियत इत्यादि समस्या बढ़ सकती है।

अंडे (Eggs)

अंडा और आम दोनों ही प्रोटीन और वसा का बेहतरीन सोर्स हैं। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से आपको अपच, गैस और अन्य पाचन से जुड़ी बीमारियाँ हो सकती है।

दही (Curd)

दही के साथ आम का सेवन नुकसानदायक माना जाता है। आजकल मैंगो लस्सी काफी ट्रेंडिंग है। लेकिन यह कॉम्बिनेशन कई बीमारियों का कारण बन सकता है। दोनों ही अलग-अलग तासीर के होते हैं। एक साथ इनका सेवन करने से पाचन की समस्या हो सकती है।

खट्टे फल (Citrus Fruits)

खट्टे फलों के साथ आम का सेवन हानिकारक माना जाता है। नींबू, मौसमी, संतरा इत्यादि का सेवन आम के साथ करने से पेट दर्द, दस्त, मतली और अन्य कई समस्याएं हो सकती हैं।

कोल्ड ड्रिंक्स (Soft Drink)

कभी भी कोल्ड ड्रिंक या सॉफ्ट ड्रिंक्स के साथ आम खाने की गलती न करें। ये कॉम्बिनेशन शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इसके अलावा अन्य कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।

करेला:

अधिकतर लोग खाने के साथ आम खाना पसंद करते हैं। हालांकि, अगर आप खाने में करेले की सब्जी का सेवन कर रहे हैं, तो इसके साथ आम खाने की गलती बिल्कुल ना करें। इसके अलावा करेले से बनी किसी भी चीज को खाने के बाद आम ना खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, आम और करेला पेट में रिएक्शन कर सकते हैं जिसकी वजह से आपको उल्टी, दस्त या सांस लेने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मसालेदार खाना:

करेले के अलावा अगर आप लंच या डिनर में कुछ मसालेदार खाना खा रहे हैं, तो भी आपको इसके साथ आम खाने से बचना चाहिए। मसालेदार खाने के साथ आम को खाने से सीने में जलन, पेट दर्द आदि की समस्या हो सकती है। इसके अलावा मसालेदार खाने और आम को साथ खाने का खराब असर आपकी त्वचा पर भी पड़ सकता है। इससे स्किन पर रैशेज की परेशानी हो सकती है।


संबंधित समाचार