होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

job 2026: दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 219 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू, देखें डिटेल

job 2026: दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 219 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू, देखें डिटेल

DTU Assistant Professor Recruitment 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका, दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 219 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए है और 07 दिसंबर तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है वो आधिकारिक वेबसाइट dtu.ac.in के जरिए अप्लाई कर सकते है। 

बता दें कि इस भर्ती के जरिए यूनिवर्सिटी के अलग-अलग विभागों में शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.इनमें इंजीनियरिंग, एप्लाइड साइंस, मैनेजमेंट, ह्यूमैनिटीज, डिजाइन और दूसरे विषय शामिल हैं. कुल 24 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भरे जाएंगे। 

DTU असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए?

DTU की इस भर्ती में कुल 24 विषयों के पद शामिल हैं इसलिए सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता एक जैसी नहीं होगी.उम्मीदवार की पात्रता संबंधित विषय और यूनिवर्सिटी के निर्धारित भर्ती नियमों पर निर्भर करेगी.इंजीनियरिंग, एप्लाइड साइंस, मैनेजमेंट, ह्यूमैनिटीज और दूसरे विषयों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं लागू हो सकती हैं.इसके अलावा कुछ पदों पर संबंधित क्षेत्र में विशेषज्ञता या अनुभव की शर्तें भी हो सकती हैं इसलिए उम्मीदवारों को अपने विषय का विस्तृत नोटिफिकेशन और भर्ती नियम ध्यान से पढ़ने चाहिए.

DTU में असिस्टेंट प्रोफेसर को कितनी सैलरी मिलेगी?

DTU असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में वेतन संबंधित विषय के भर्ती नियमों के अनुसार निर्धारित होगा. यूनिवर्सिटी के कुछ विषयों के भर्ती नियमों में पे लेवल-10 लागू है.इन पदों के लिए शुरुआती बेसिक वेतन 57,700 रुपये बताया गया है.उम्मीदवारों को यह समझना चाहिए कि 57,700 रुपये शुरुआती बेसिक वेतन है.

आवेदन शुल्क

सामान्य यानी UR वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,000 रुपये है.इसी तरह OBC वर्ग के उम्मीदवारों को भी 2,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. इसके साथ ही EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये बताया गया है.इसी तरह SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए भी शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित है.

DTU Assistant Professor Selection Process 2026: कैसे होगा चयन?

  1. निर्धारित 100 अंकों के मानदंड के आधार पर प्रारंभिक शैक्षणिक स्क्रीनिंग।
  2. विचार क्षेत्र (Consideration Zone) में आने वाले उम्मीदवारों की अनंतिम सूची जारी करना।
  3. संबंधित उम्मीदवारों से आवश्यक दस्तावेज जमा कराना और उनकी जांच।
  4. पात्रता और स्क्रीनिंग अंकों के आधार पर अनंतिम शॉर्टलिस्टिंग।
  5. दस्तावेजों और अंकों का सत्यापन।
  6. शिक्षण योग्यता एवं क्षमता से संबंधित प्रेजेंटेशन।
  7. विषय ज्ञान का आकलन और इंटरव्यू।

DTU Assistant Professor Recruitment 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • DTU की आधिकारिक वेबसाइट dtu.ac.in पर जाएं।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के विज्ञापन संख्या 04/2026 को खोलें।
  • विस्तृत नोटिफिकेशन और अपने विषय के भर्ती नियमों को ध्यान से पढ़ें।
  • वेबसाइट पर दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण भरें।
  • अपना विषय और लागू आरक्षण श्रेणी चुनें।
  • निर्देशों के अनुसार फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • लागू आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • भरी गई सभी जानकारियां जांचकर आवेदन सबमिट करें और उसकी रसीद डाउनलोड कर लें।

संबंधित समाचार