होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Indore Bhagirathpura : इंदौर भागीरथपुरा में दूषित पानी का कहर जारी, 33वीं मौत दर्ज

Indore Bhagirathpura : इंदौर भागीरथपुरा में दूषित पानी का कहर जारी, 33वीं मौत दर्ज

Indore Bhagirathpura : इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से फैल रही बीमारी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इलाके में एक और मरीज की मौत के साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 33 हो गया है। ताजा मामला 70 वर्षीय अलगूराम यादव का है, जिन्होंने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।

वेंटिलेटर पर था बुजुर्ग

परिजनों के अनुसार अलगूराम यादव को करीब एक महीने पहले उल्टी और तेज बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। सांस लेने में गंभीर परेशानी होने पर डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

इलाके मेंं दहशत का माहौल

एक और मौत की खबर सामने आने के बाद भागीरथपुरा क्षेत्र में चिंता और दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग दूषित पानी की समस्या को लेकर गहरी नाराजगी जता रहे हैं और प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। लगातार हो रही मौतों ने स्वास्थ्य व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बता दें कि इससे पहले भागीरथपुरा में दूषित पानी से बीते रविवार को एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। 65 वर्षीय अनिता कुशवाह ने इलाज के दौरान बॉम्बे अस्पताल में दम तोड़ दिया था। अनिता कुशवाह पिछले एक महीने से अधिक समय से गंभीर हालत में इलाजरत थीं। दूषित पानी के सेवन के बाद उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। इलाज के दौरान उन्हें कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन महिला ने दम तोड़ दिया था। 


संबंधित समाचार