होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

JABALPUR NEWS : बारिश के बीच जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्राला-इको कार की टक्कर में एक की मौत, छह घायल

JABALPUR NEWS : बारिश के बीच जबलपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्राला-इको कार की टक्कर में एक की मौत, छह घायल

जबलपुर : मध्य प्रदेश में बारिश के चलते सड़क हादसे की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला जबलपुर से सामने आया है। जहां ट्राला-इको कार में हुई टक्कर के चलते 1 युवक की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। घटना पाटन थाना क्षेत्र की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। 

आमने-सामने हुई भिड़ंत 

बताया जा रहा है कि ग्राम गुरु पिपरिया के पास तेज रफ्तार ट्राला और इको कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क से करीब 500 मीटर दूर खेत में जा घुसे। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। जिसे देख आज पास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी 

हादसे में इको कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से पाटन स्वास्थ्य केंद्र और गंभीर रूप से घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

बारिश के कारण हादसा होने की संभावना 

प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और बारिश के कारण सड़क पर फिसलन को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान और अन्य कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।


संबंधित समाचार