होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CM Mohan Khajuraho : खजुराहो में सीएम मोहन ने किया गुरुकुल का किया लोकार्पण, देखा लाइट-साउंड-शो

CM Mohan Khajuraho : खजुराहो में सीएम मोहन ने किया गुरुकुल का किया लोकार्पण, देखा लाइट-साउंड-शो

CM Mohan Khajuraho : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक के बाद विश्वप्रसिद्ध खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह में आयोजित लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन किया। शो से पहले उन्होंने परिसर में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए बनाई गई लिफ्ट का औपचारिक शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में खजुराहो के यूनेस्को विश्व धरोहर मंदिरों की भव्यता, चंदेल राजवंश के ऐतिहासिक वैभव और बुंदेलखंड की लोक परंपराओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। रोशनी और ध्वनि के संगम से तैयार किया गया यह कार्यक्रम पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

क्या बोले सीएम मोहन?

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस दौरान कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बुंदेलखंड की कला और संस्कृति को संरक्षित करते हैं, बल्कि पर्यटन विकास में भी अहम योगदान देते हैं। मुख्यमंत्री ने इसके बाद जनजातीय लोक कला राज्य संग्रहालय आदिवर्त और सांस्कृतिक ग्राम का निरीक्षण किया। यहां अलीराजपुर और डिंडोरी के कलाकारों ने पारंपरिक भगोरिया और गुदुमबाजा नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

किया गुरूकुल का लोकार्पण

सीएम मोहन यादव ने संग्रहालय परिसर में नवनिर्मित पारंपरिक कलाओं के गुरुकुल का लोकार्पण भी किया। संग्रहालय में जनजातीय समाज की दैनिक जीवन से जुड़ी सामग्रियों, लोक कलाओं और पारंपरिक विरासत का विस्तृत प्रदर्शन किया गया है, जिसे मुख्यमंत्री ने बेहद सराहा।


संबंधित समाचार