Janmashtami 2025: हर साल की तरह इस साल भी जन्माष्टमी का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जायेगा। हमेशा यह पर्व भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 16 अगस्त को मनाया जाएगा।
जन्माष्टमी के दिन घर-घर में भगवान श्री कृष्ण की पूजन अर्चन होती है। मान्यता है कि इस दिन अगर आप कुछ खास चीज़ों को घर लेकर आते है। तो आप पर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा बरसती है। ये चीजें न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती हैं, बल्कि इन्हें जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक भी माना गया है। तो चलिए जानते है कौन सी है वो चीज़े ...
लेकर आए लड्डू गोपाल
जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण की कृपा की प्राप्ति के लिए आप लड्डू गोपाल अपने घर पर ला सकते हैं। विधि विधान से लड्डू गोपाल अपने घर पर लाइन और जन्माष्टमी पर पूजन अर्चन करें। करने से घर में सुख समृद्धि का माहौल बना रहेगा।
जन्माष्टमी पर लाएं बांसुरी (Janmashtami 2025)
श्री कृष्ण को बांसुरी कितनी प्रिय है यह तो हम सभी जानते हैं। यह उनके श्रृंगार के सबसे जरूरी सामानों में से एक है। जन्माष्टमी से पहले आप चांदी या लकड़ी की बांसुरी घर में ला सकते हैं। पूजन करते समय इसे श्री कृष्ण को अर्पित करें। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इससे घर का वास्तु सुधारने लगता है और सकारात्मकता आने लगती है।
तुलसी का पौधा
भगवान कृष्ण की भोग में तुलसी का बहुत महत्व माना गया है। जन्माष्टमी के पहले तुलसी का पौधा अपने घर में जरूर लेकर आए। भगवान विष्णु के जितने भी अवतार हैं उन्हें भोग में तुलसी जरूर अर्पित की जाती है। इसका पौधा घर में लगाने के लिए सबसे शुभ दिन गुरुवार और शुक्रवार का माना गया है।
गाय बछड़े की मूर्ति
अगर आप चाहते हैं कि श्री कृष्णा अपनी कृपा आपके घर में बरसाएं तो गाय और बछड़े की मूर्ति घर में लाई जा सकती है। वैजयंती माला भी प्रभु की बहुत प्रिय है इसलिए इसे घर में जरूर रखना चाहिए। आप चाहे तो श्रीमद् भागवत गीता भी खरीद कर ला सकते हैं। इसके रोजाना किए गए पार्ट घर की नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मकता फैलाते हैं।