Raja Raghuvanshi Case : बड़ा खुलासा, राजा से पहले सोनम की राज से हो चुकी थी शादी, मिला मंगलसूत्र!

Raja Raghuvanshi Case : बड़ा खुलासा, राजा से पहले सोनम की राज से हो चुकी थी शादी, मिला मंगलसूत्र!

Raja Raghuvanshi Case : मध्यप्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की परते दिन प्रतिदिन खुलती जा रही है। मामले में रोजाना नए नए खुलासे हो रहे है। इसी बीच एक और बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जिसने सभी को चौंका के रख दिया है। मीडिया की खबरों के अनुसार राजा रघुवंशी से पहले सोनम अपने प्रेमी राज कुशवाह से शादी कर चुकी थी। 

सोनम की राज से शादी

दरसअल, शिलॉन्ग पुलिस ने मामले में कुछ जेवरात, लैपटॉप बरामद किया था। इसी में पुलिस ने दो मंगलसूत्र भी बरामद किए है। खबरों के अनुसार जो मंगलसूत्र सोनम ने पहना था वो राज कुशवाह का है। इसके अलावा एक मंगलसूत्र राजा रघुंवशी का है। पुलिस ने बरामद सामान को कोर्ट में पेश किया है। पुलिस ने सभी सामान शिलोम जेम्स की ससुराल से बरामद किए है। जेम्स एक प्रॉपर्टी डीलर है। राजा की हत्या के बाद पूरा सामान रतलाम में छिपाया गया था। पुलिस ने जेम्स से सोने की अंगूठी, सोने की चेन, पायजेब, मंगलसूत्र और बिडिया बरामद की है। वही पुलिस ने एक पेन ड्राइव, डॉक्यूमेंट और लैपटॉप बरामद किया था। 

हत्याकांड में 8 आरोपी

राजा हत्याकांड मामले की जांच जारी है। पुलिस ने अबतक मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो मुख्य आरोपी राज अैर सोनम है। मामले में पुलिस ने राजा की हत्या में साथ देने वाले आकाश, आनंद और विशाल को गिरफ्तार किया है। वही मामले में पुलिस ने प्रापर्टी डीलर शिलोम जेम्स, लोकेंद्र और बलबीर को भी गिरफ्तार किया है। 

राजा की हुई थी हत्या

आपको बता दे कि इंदौर के व्यापारी राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी। सोनम और राजा शिलॉन्ग घूमने गए थे। सोनम ने राजा की हत्या के लिए अपने प्रेमी और उसके साथियों को शिलॉन्ग बुलाया था। आरोपियों ने एक सुनसान जगह पर राजा की हत्या कर उसका शव खाई में फेंक दिया था। राजा की हत्या के बाद सोनम फरार हो गई थी। राजा का शव मिलने के बाद मामले की गहन जांच की गई। उसी दौरान आरोपी सोनम यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली थी। जिसके बाद पुलिस की जांच में कई खुलासे होते गए। पुलिस की पूछताछ में सोनम और राज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। 


संबंधित समाचार