
- भोपाल : अगर आपको भी बैंक से जुड़ा अक्सर काम रहता है, तो ये खबर आपके लिए है। RBI ने शनिवार रविवार के साथ साथ जून में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे। इसकी जानकारी दे दी है। दरअसल, बैंक शनिवार रविवार के साथ साथ 5 से 6 दिन बंद रहेंगे। जिसको लेकर RBI ने बैंक हॉलिडे की लिस्ट भी जारी कर दी है।
बैंक इतने दिन रहेंगे बंद
-
6 जून 2025 (शुक्रवार) ईद-उल-अजहा (बकरीद) के लिए: देश के कुछ राज्यों में प्रमुख इस्लामी त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) के लिए 6 जून को बैंक बंद रहेंगे।
- 7 जून 2025 (शनिवार) बकरीद (ईद-उज-जुहा) के लिए: 7 जून को मुसलमानों के प्रमुख त्योहार बकरीद (ईद-उज-जुहा) के लिए देश के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
- 11 जून, 2025 (बुधवार) संत गुरु कबीर जयंती / सागा दावा: संत गुरु कबीर जयंती सिक्किम और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में मनाया जाने वाला एक क्षेत्रीय अवकाश है। दोनों राज्यों में एक महत्वपूर्ण बौद्ध त्योहार सागा दावा मनाया जाएगा और इसलिए इस दिन बैंक बंद रहेंगे।
- 27 जून 2025 (शुक्रवार) रथ यात्रा / कांग (रथजात्रा): जगन्नाथ रथ यात्रा ओडिशा और मणिपुर के लिए बैंक बंद रहेंगे।
- 30 जून, 2025 (सोमवार) रेमना नी के लिए: इस क्षेत्रीय अवकाश के कारण 30 जून को मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।
सप्ताहांत अवकाश (पूरे देश में लागू)
- 1 जून, 2025 (रविवार)
- 8 जून, 2025 (रविवार)
- 14 जून, 2025 (शनिवार - दूसरा शनिवार)
- 15 जून, 2025 (रविवार)
- 22 जून, 2025 (रविवार)
- 28 जून, 2025 (शनिवार - चौथा शनिवार)
- 29 जून, 2025 (रविवार)