होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Kajari Teej 2025: कजरी तीज पर इन गलतियों को करने से बचे, नहीं तो हो जाएगी दिक्कत, पुण्य की जगह पाप के बन जाएंगे भागीदार

Kajari Teej 2025: कजरी तीज पर इन गलतियों को करने से बचे, नहीं तो हो जाएगी दिक्कत, पुण्य की जगह पाप के बन जाएंगे भागीदार

Kajari Teej 2025:  हिंदू धर्म में  कजरी तीज का बहुत महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सोलह सिंगार कर यह व्रत रखती हैं।  तो वही अविवाहित कन्या अच्छे जीवनसाथी के लिए यह व्रत रखती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। तो वही कई जगहों पर इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के झूले को फूलों से सजाकर कृष्ण भजन भी गाए जाते हैं। यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतिया तिथि को मनाया जाता है। हालांकि इस दौरान कुछ नियमों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। नहीं तो पुण्य की जगह आप पाप के भागीदार बन जाएंगे। तो चलिए जानते है कि इस दिन किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। . ... 

शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल कजरी तीज भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि यानी 11 अगस्त को सुबह 10:33 पर शुरू होगा, जिसका समापन 12 अगस्त को सुबह 8:40 पर होगा। ऐसे में 12 अगस्त को कजरी तीज मनाई जाएगी।

महत्व

महिलाएं एक ग्रुप बनाकर कजरी तीज की व्रत कथा को सुनती हैं। इसके बाद पूजा के नियमों का पालन करते हुए व्रत को समाप्त करती हैं। इसके अलावा वह घर में भी देवी-देवताओं की विधिपूर्वक पूजा अर्चना करती हैं, ताकि उन्हें मनवांछित फल की प्राप्ति हो। इसके अलावा माता लक्ष्मी की भी उन पर हमेशा कृपा बनी रहे, घर में सुख और शांति आए, सकारात्मक माहौल बना रहे।

क्या करें?

  • कजरी तीज का व्रत समर्पण और आंतरिक शक्ति को दर्शाता है।
  • इस दौरान पवित्रता के साथ सभी पूजा नियमों का पालन करें।
  • शरीर और मन को पवित्र रखें।
  • भोजन/पानी आदि से परहेज करें।
  • इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह शृंगार जरूर करें।
  • ज्यादा से ज्यादा पूजा-पाठ करें।
  • ब्रह्मचर्य का पालन करें।
  • इस दिन गर्भवती महिलाएं व्रत छोड़ सकती हैं।

क्या न करें?

  • तेज धूप से बचने के लिए, घर के अंदर रहना अच्छा विचार है।
  • इस दिन सफेद और काले वस्त्रों को धारण न करें।
  • महिलाएं सात्विक तामसिक चीजों से दूर रहें।
  • इस शुभ दिन पर किसी से बहस या अपमान न करें।
  • इस दिन पति से झगड़ा और कलह-क्लेश करने से बचें।
  • व्रती महिलाएं इस दिन झाड़ू लगाने से बचें, क्योंकि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

संबंधित समाचार