होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Air India में पायलटों की ड्रग टेस्टिंग सख्त, 2 और रिपोर्ट ‘नॉन-नेगेटिव’; 5 हजार से ज्यादा पायलटों की होगी जांच

Air India में पायलटों की ड्रग टेस्टिंग सख्त, 2 और रिपोर्ट ‘नॉन-नेगेटिव’; 5 हजार से ज्यादा पायलटों की होगी जांच

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने अपने पायलटों की सुरक्षा जांच को और कड़ा कर दिया है। हाल ही में हुई टर्बुलेंस की घटना के बाद एयरलाइन की ओर से पायलटों के साइकोएक्टिव पदार्थों के सेवन की जांच तेज कर दी गई है। इसी जांच के दौरान दो और पायलटों के शुरुआती ड्रग टेस्ट में रिपोर्ट ‘नॉन-नेगेटिव’ आई है।

शुरुआती रिपोर्ट सामने आने के बाद दोनों पायलटों को एहतियाती कदम के तौर पर तत्काल उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है। हालांकि, अभी यह नहीं माना जा सकता कि दोनों पायलटों ने प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था। उनके सैंपल अब पुष्टि के लिए लैब भेजे गए हैं और अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

शुरुआती टेस्ट में ‘नॉन-नेगेटिव’ आने का क्या मतलब?

ड्रग टेस्ट में ‘नॉन-नेगेटिव’ परिणाम आने का अर्थ सीधे तौर पर प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन की पुष्टि नहीं होता। ऐसे मामलों में सैंपल को आगे की जांच के लिए लैब भेजा जाता है।

अंतिम परीक्षण के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि शुरुआती परिणाम किसी प्रतिबंधित साइकोएक्टिव पदार्थ की वजह से आया था या किसी वैध दवा अथवा अन्य कारण से। इसलिए दोनों पायलटों के खिलाफ आगे की कार्रवाई अंतिम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।

5 हजार से ज्यादा पायलटों की जांच

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 13 अगस्त से अपने सभी पायलटों के लिए साइकोएक्टिव पदार्थों की जांच अनिवार्य कर दी है। दोनों एयरलाइंस में 5,000 से अधिक पायलट हैं। जानकारी के मुताबिक, अभियान शुरू होने के बाद अब तक करीब 400 पायलटों की स्क्रीनिंग पूरी की जा चुकी है। इस जांच का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई पायलट ऐसे पदार्थों के प्रभाव में उड़ान न संचालित करे, जो उसकी निर्णय लेने की क्षमता, मानसिक सतर्कता या शारीरिक प्रतिक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं।

4 अगस्त की टर्बुलेंस घटना के बाद बढ़ी निगरानी

पायलटों की जांच में तेजी के पीछे 4 अगस्त को एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में हुई टर्बुलेंस की घटना को अहम वजह माना जा रहा है। एयरबस A320neo विमान फुकेत से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहा था। उड़ान के दौरान विमान को अचानक तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा और कुछ ही सेकंड में विमान करीब 300 फीट नीचे आ गया। इस फ्लाइट में यात्रियों और क्रू समेत कुल 145 लोग सवार थे। घटना के बाद कई यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी।

फ्लाइट के कैप्टन की जांच में भी आया था नॉन-नेगेटिव रिजल्ट

घटना के बाद विमान के कैप्टन का भी ड्रग टेस्ट कराया गया था। शुरुआती स्क्रीनिंग में उनका परिणाम ‘नॉन-नेगेटिव’ आया था। इसके बाद सैंपल की पुष्टि जांच कराई गई, जिसमें मारिजुआना के सेवन की पुष्टि होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद एयरलाइन ने पायलटों की ड्रग स्क्रीनिंग को लेकर निगरानी और सख्त कर दी।


संबंधित समाचार