होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : नितिन नवीन की नई टीम में 13 महिलाओं को मिली जगह, PM मोदी ने दी बधाई, देखें लिस्ट

MP NEWS : नितिन नवीन की नई टीम में 13 महिलाओं को मिली जगह, PM मोदी ने दी बधाई, देखें लिस्ट

भोपाल : बीजेपी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में पूर्व से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक के नेताओं को जगह दी गई है। जिसमे 13 महिलाओं के नाम भी शामिल है। इतना ही नहीं इस टीम में युवा, महिला और सामाजिक प्रतिनिधित्व को भी शामिल किया गया है। 

अगामी चुनाव को ध्यान में रखकर टीम का किया गठन 

टीम में जहां नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। तो वही कई बड़े नामों की छुट्टी भी कर दी गई है। नई टीम के गठन को भाजपा की आगामी राजनीतिक और चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। संगठन के अलग-अलग पदों पर नियुक्तियों में क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व के साथ सामाजिक और जातीय समीकरण को भी साधने की कोशिश दिखाई दे रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

इधर,  बीजेपी की नई टीम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर बधाई देते हुए लिखा कि 'भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ ही उन सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई, जिन्हें पार्टी में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस ऊर्जावान टीम के पास जहां संगठन का भरपूर अनुभव है, वहीं जमीनी जुड़ाव भी है.'

अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम

नई टीम को लेकर, नितिन नवीन ने अपने सोशल X पर पोस्ट कर लिखा कि , 'भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी.'

संगठन को व्यापक स्वरूप देने की कोशिश

नई नियुक्तियों में युवा, महिला और सामाजिक प्रतिनिधित्व को शामिल कर पार्टी ने संगठन को व्यापक स्वरूप देने की कोशिश की है। अब नई टीम के सामने संगठन को जमीन पर मजबूत करने और आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीति को लागू करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
 

 

 

 














संबंधित समाचार