होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Dabra ABVP Convention : डबरा में होगा ABVP मध्य भारत प्रांत का 58 वां प्रांत अधिवेशन, जुटेंगे प्रतिनिधि

Dabra ABVP Convention : डबरा में होगा ABVP मध्य भारत प्रांत का 58 वां प्रांत अधिवेशन, जुटेंगे प्रतिनिधि

डबरा, राजेश सोनी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मध्य भारत प्रांत का 58वां प्रांत अधिवेशन आगामी 14 से 16 दिसंबर तक डबरा में आयोजित किया जाएगा। यह तीन दिवसीय अधिवेशन डबरा स्थित जलसा गार्डन में अस्थायी रूप से स्थापित ‘गुरु तेगबहादुर नगर’ में संपन्न होगा। इसमें मध्य भारत प्रांत के 22 जिलों से करीब 500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे, जिनमें विद्यार्थी, शिक्षक, शिक्षाविद और पूर्णकालिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

अधिवेशन के लिए एक स्वागत समिति का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष मनोज शर्मा होंगे। समिति द्वारा अधिवेशन में पधारने वाले अतिथियों और प्रतिनिधियों के स्वागत की जिम्मेदारी निभाई जाएगी। मुख्य सभागार का नामकरण प्रो. यशवंत राव केलकर जी के नाम पर किया गया है।

ये करेंगे उद्घाटन 

प्रांत अधिवेशन का शुभारंभ 14 दिसंबर को होगा। उद्घाटन सत्र में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति रोहित आर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि अभाविप मध्य क्षेत्र के संगठन मंत्री चेतस सुखड़िया विशेष अतिथि रहेंगे। इसके अलावा अधिवेशन में अभाविप के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रघुराज किशोर तिवारी और राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान की भी उपस्थिति रहेगी।

शैक्षणिक–सामाजिक मुद्दों पर मंथन

अधिवेशन के दौरान शिक्षा, समाज, पर्यावरण, सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर 10 सत्रों में गहन चर्चा होगी, जिनमें दो प्रमुख भाषण सत्र शामिल हैं। इन चर्चाओं के आधार पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे, जो प्रदेश के शैक्षणिक और सामाजिक परिदृश्य को दिशा देने का कार्य करेंगे।

भव्य प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम

अधिवेशन का एक प्रमुख आकर्षण ‘भगवान दास माहौर प्रदर्शनी’ होगी, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय ज्ञान परंपरा, अभाविप के संगठनात्मक अभियान, भगवान बिरसा मुंडा, रानी अबक्का, भारतीय संविधान, आपातकाल जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया जाएगा।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 13 दिसंबर की शाम 5 बजे किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर डॉ. सुनील सचदेवा मुख्य अतिथि तथा अमरदीप ओलख और डॉ. सत्यप्रकाश तोमर (प्रांत उपाध्यक्ष) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और खुले मंच से छात्र प्रतिनिधियों के भाषण भी अधिवेशन का हिस्सा होंगे।

ऐतिहासिक आयोजन

अभाविप प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने बताया कि डबरा में पहली बार इस स्तर का प्रांत अधिवेशन आयोजित हो रहा है। यह आयोजन राष्ट्रवाद, समरसता और स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने इसे ऐतिहासिक और भव्य अधिवेशन बताया।


संबंधित समाचार