श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां तरबूज खाने के बाद 43 साल के इंद्र सिंह परिहार की मौत हो गई। जबकि उसका बेटे विनोद (21) की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सीने में जलन होने के बाद पिता पुत्र ने तरबूज खाया था। जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। घटना से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। वही पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
फ्रिज में रखा तरबूज खाया था पिता पुत्र ने
जानकारी के मुताबिक, श्योपुर शहर के रहने वाले इंदर परिहार और उनके बेटे विनोद ने सुबह शरीर की गर्मी और जलन को कम करने के लिए घर के फ्रिज में रखा तरबूज खाया. बताया जा रहा है कि तरबूज खाने के कुछ ही समय बाद दोनों को पेट में जलन, उलझन और कमजोरी महसूस होने लगी. अचानक हालत बिगड़ने पर परिवार वाले घबरा गए और दोनों को श्योपुर जिला अस्पताल लेकर गए। जहां उनकी हालत बिगड़ता देखे डॉक्टर ने उन्हें कोटा रेफर किया। लेकिन रास्ते में ही इंद्र सिंह परिहार की मौत हो गई, जबकि बेटे विनोद का इलाज अस्पताल में जारी है।
डॉक्टर ने फूड पॉइजनिंग की जताई आकांशा
बताया जा रहा है कि इंद्र सिंह परिहार (43) पिता कर्म सिंह निवासी सुसनेर जिला शाजापुर अपने परिवार के साथ श्योपुर में रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने किराये के मकान में रहते थे। वह ड्राइवरी करते थे। जबकि उनका बेटा पढ़ाई करता था। मौत की वजह का फ़िलहाल खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन डॉक्टर ने फूड पॉइजनिंग की आकांशा जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद वजह का खुलासा होगा।