होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

KHAJRAHO NEWS : तालाब किनारे खीचड़ में धसा मिला युवती का शव, 12 मई से थी लापता, जांच में जुटी पुलिस

KHAJRAHO NEWS : तालाब किनारे खीचड़ में धसा मिला युवती का शव, 12 मई से थी लापता, जांच में जुटी पुलिस

खजराहो  : मध्य प्रदेश के खजराहो में उस वक्त हड़कप मच गया जब एक युवती का शव तालाब किनारे खीचड़ में धसा हुआ मिला। युवती 12 मई शाम से लापता थी। जिसकी तलाश पुलिस और परिजन लगातार कर रहे थे। युवती की मौत से इलाके में जहां सनसनी फैल गई है। वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

मृतक युवती खजुराहो सेवाग्राम की रहने वाली थी

बताया जा रहा है कि मृतक युवती राजकुमारी खजुराहो सेवाग्राम की रहने वाली थी। जो 12 मई से लापता थी। जिसका शव आज पुलिस को खजुराहो के पुरानी बस्ती में स्थित चंदेल कालीन ननोरा तालाब में मिला। बताया जा रहा है कि युवती का एक हाथ बाहर निकला हुआ था, जबकि अन्य शरीर कीचड़ में धसा हुआ था। 

हादसा या फिर आत्महत्या

युवती की मौत हादसा है या फिर आत्महत्या ?  इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही आस पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। 


संबंधित समाचार