होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 22 जून से 3 जुलाई तक कई लोकल ट्रेनें रद्द

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 22 जून से 3 जुलाई तक कई लोकल ट्रेनें रद्द

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल अंतर्गत जांजगीर-नैला स्टेशन पर ऑटो सिग्नलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी का महत्वपूर्ण कार्य किया जाना है। इस कारण 22 जून 2026 से 5 जुलाई 2026 तक रेलवे परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए कई लोकल और मेमू ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के तहत किए जा रहे नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य का असर कई ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ेगा। कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग को सीमित किया गया है और कुछ निर्धारित समय से विलंब से संचालित होंगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे का विशेष इंतजाम

लोकल यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। 22 जून से 03 जुलाई 2026 तक कोरबा से चलने वाली कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237) को कोरबा और बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में संचालित किया जाएगा। इसके अलावा कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249 एवं 18252/18251) भी इसी अवधि में कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलेगी, जिससे स्थानीय यात्रियों को राहत मिलेगी।

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनें निर्धारित अवधि में पूरी तरह रद्द रहेंगी—

रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (68737/68738) – 22 जून से 03 जुलाई तक

बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू (68734/68733) – 22 जून से 03 जुलाई तक

बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू (68732/68731) – 22 जून से 03 जुलाई तक

रायपुर-गेवरा रोड मेमू (68746) – 21 जून से 02 जुलाई तक

रायपुर-कोरबा पैसेंजर (58204) – 21 जून से 02 जुलाई तक

गेवरा रोड-रायपुर मेमू (68745) – 22 जून से 03 जुलाई तक

कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203) – 22 जून से 03 जुलाई तक 

कुछ ट्रेनों का मार्ग रहेगा सीमित

गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर (68861) 22 जून से 03 जुलाई तक केवल बिलासपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी। इसके आगे बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच सेवा रद्द रहेगी। वहीं, झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर (68862) इसी अवधि में झारसुगुड़ा के बजाय बिलासपुर स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी।

एक ट्रेन दो घंटे देरी से चलेगी

रेलवे प्रशासन ने बताया कि 01 जुलाई 2026 को कोरबा से रवाना होने वाली कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237) अपने निर्धारित समय से लगभग दो घंटे की देरी से संचालित की जाएगी।

यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 या NTES ऐप के माध्यम से ट्रेनों की अद्यतन जानकारी हासिल कर सकते हैं, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।


संबंधित समाचार