मेष राशि: आपको आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा, साथ ही कारोबार में भी सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
वृषभ राशि: सेहत संबंधित मामले पर थोड़ा ध्यान दें। आपकी पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होने के आसार हैं। जीवनसाथी का काम में सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि: किसी नई योजना पर कार्य करेंगे। आपके दोस्तों के सहयोग से लाभ प्राप्त होगा। आज का दिन मिलाजुला रहेगा।
कर्क राशि: आपके परिवार के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। किसी पुण्य काम में आप शामिल होंगे। ऑफिस में जॉब करने का अच्छा मौका मिलेगा।
सिंह राशि: आपको आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलने के आसार हैं। किसी जीव जंतु के साथ लापरवाही करने से बचें। आपने कार्य पर फोकस करें ।
कन्या राशि: बिजनेस क्षेत्र में आज का दिन लाभदायक होगा। आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलेगा। भाई बहनों के सहयोग से लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
तुला राशि: व्यापार में आज लाभदायक डील मिल सकती है। जीवनसाथी आपको भावुक कर सकता है। बढ़ते खर्च पर सुधार होगा। कामकाज में लाभ का संयोग बनेगा।
वृश्चिक राशि: सरकारी योजनाओं में मदद मिल सकती है। आर्थिक मामलों में भाग्य लाभ दिलाएगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको सचेत रहने की आवश्यकता हैं।
धनु राशि: अधिकारी वर्ग से आज सहयोग प्राप्त होगा, बिजनेस के सिलसले में छोटी दूरी की यात्रा करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर ध्यान रखना होगा।
मकर राशि: आपके बच्चों के बीच आपस में मतभेद हो सकता है, अपनी बुद्धि से बिजनेस में सफलता हासिल करेंगे। साथ ही जीवनसाथी के साथ अच्छे व्यावहार करने से लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि: वैवाहिक जीवन पर ध्यान देने की जरूरत है। आपके सुख साधनों में वृद्धि होने के आसार हैं, आर्थिक खर्च आज बढ़ सकते हैं। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करेंगे।
मीन राशि: आपके द्वारा किए गए अध्यात्मिक कार्य सफल होंगे, परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। आज अतिउत्साह महसूस करेंगे। ऑफिस के काम में आपकी रुचि बढ़ेगी।