मेष राशि:
आज मन थोड़ा अशांत रह सकता है। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
वृष राशि:
पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। वस्त्र या उपहार मिल सकता है। मित्रों के सहयोग से आय में वृद्धि के संकेत हैं।
मिथुन राशि:
संयम बनाए रखें और क्रोध से दूर रहें। आज बनाई गई व्यापारिक योजनाएं सफल हो सकती हैं। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है।
कर्क राशि:
मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। शिक्षा से जुड़े कार्यों पर ध्यान दें। लेखन, अध्ययन या बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
सिंह राशि:
आत्मसंयम जरूरी है। संपत्ति से आय के नए साधन बन सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन या ट्रांसफर के योग हैं।
कन्या राशि:
मन अस्थिर रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन खर्चों में वृद्धि होगी।
तुला राशि:
आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है, लेकिन खर्च अधिक हो सकता है। मानसिक शांति के लिए संतुलन जरूरी है।
वृश्चिक राशि:
मन अशांत और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। धैर्य रखें। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।
धनु राशि:
घर-परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। पारिवारिक शांति बनाए रखें।
मकर राशि:
मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन तनाव भी बना रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सुख में वृद्धि संभव है।
कुंभ राशि:
मन शांत रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र या भूमिका में बदलाव हो सकता है।
मीन राशि:
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से तालमेल बनाए रखें। प्रमोशन के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।