19 May Rashifal: वसुमति योग के संयोग से कन्या सहित इन राशि वालों को कारोबारिक क्षेत्र में मिलेगा मुनाफा... 

19 May Rashifal: वसुमति योग के संयोग से कन्या सहित इन राशि वालों को कारोबारिक क्षेत्र में मिलेगा मुनाफा... 

मेष राशि: मन में नकारात्मक विचारों से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाएं  रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। माता का सानिध्य मिलेगा। 

वृष राशि: व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। संगीत में रुचि हो सकती है। 

मिथुन राशि: भागदौड़ अधिक रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। 

कर्क राशि: क्रोध के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। 

सिंह राशि:  कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। अपनी वाणी पर थोड़ा सयंम रखें। किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। व्यर्थ के क्रोध में आने से बचें। 

कन्या राशि: धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। 

तुला राशि: व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धन की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि: क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। 
  
धनु राशि: आज का दिन भाग दौड़ भरा रहने वाला है। किसी काम के चलते विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। 

मकर राशि: आलस्य की अधिकता रहेगी। कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। बहन-भाइयों का सहयोग मिलेगा। 
 
कुंभ राशि: कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। 

मीन राशि: शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा, परन्तु शैक्षिक कार्यों में कठिनाई भी आ सकती है। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। सुखद समाचार मिलेगा।


संबंधित समाचार