होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SAGAR NEWS : सागर में शराब पीने से 19 लोगों की मौत, 112 अब भी भर्ती, उपमुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

SAGAR NEWS : सागर में शराब पीने से 19 लोगों की मौत, 112 अब भी भर्ती, उपमुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सागर : मध्य प्रदेश के सागर में शराब पीने से अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। मौतों की संख्या जहां लगातार बढ़ती जा रही है। तो वही पीड़ित परिवार से मिलने के लिए उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला बंडा पहुंचे और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

मौतों का मामला बेहद गंभीर - उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला

डिप्टी CM ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि शराब सेवन के बाद हुई मौतों का मामला बेहद गंभीर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा और जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गाया 

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और 30 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही जिम्मेदारों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मौतों का आंकड़ा 19 पहुंचा

सागर में जहरीली शराब पीने से मौतों का आंकड़ा 19 पहुंच गया है। सोमवार सुबह महेश रावत (55) निवासी धुरमार ने बंडा अस्पताल, छापरी गांव की रहने वाली श्याम बाई अहिरवार (50) ने जिला अस्पताल और पापेट गांव निवासी कृष्ण कुमार लोधी ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा। तो वही अब भी 112 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। जिनका इलाज जारी है। 

7 शराब दुकानों को किया गया सील

इधर, मामले पर मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए इलाके की 7 शराब दुकानों को सील कर दिया है। इन दुकानों से शराब के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। वही प्रशासन और पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रहे है। 
 

 


संबंधित समाचार