मेष राशि
आज मानसिक तनाव कुछ बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घर के वातावरण में थोड़ी असहजता महसूस हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्य संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा।
वृषभ राशि
करियर में उन्नति के नए अवसर सामने आ सकते हैं। शिक्षा और बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
मिथुन राशि
कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक क्रोध से बचें। आर्थिक खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन मन सकारात्मक रहेगा।
कर्क राशि
मित्रों के सहयोग से रोजगार या नए कार्य के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक मामलों में धैर्य बनाए रखें। गुस्से और जल्दबाजी से बचना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
सिंह राशि
परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम होने के संकेत हैं। समाज में सम्मान बढ़ेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा और पिता की ओर से आर्थिक लाभ मिल सकता है। यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
कन्या राशि
आज करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। हालांकि किसी बात को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। अधिकारियों से मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखें।
तुला राशि
नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। कारोबार की स्थिति पहले से बेहतर होगी। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और मधुर व्यवहार बनाए रखें।
वृश्चिक राशि
आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पिता और स्वयं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है।
धनु राशि
संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। परिवार में विवाद से बचें और खर्चों पर नियंत्रण रखें।
मकर राशि
संपत्ति या भवन से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। कारोबार में बदलाव की योजना सफल हो सकती है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि
आय बढ़ने के संकेत हैं, लेकिन अनियोजित खर्च भी बढ़ सकते हैं। धैर्य बनाए रखें। शिक्षा और बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को यात्रा करनी पड़ सकती है।
मीन राशि
सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आय और सम्मान दोनों में वृद्धि होगी। क्रोध से बचें और अवसरों का पूरा लाभ उठाएं।