मेष राशि
आज मन शांत रहेगा और परिवार में धार्मिक या शुभ कार्यों का आयोजन हो सकता है। बातचीत के दौरान संयम बनाए रखें। खानपान और नए वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकता है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।
वृषभ राशि
परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलने के योग हैं। किसी मित्र की मदद से आय के नए स्रोत बन सकते हैं। यात्रा के भी संकेत हैं।
मिथुन राशि
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। वाहन सुख मिलने के भी योग हैं। अनावश्यक चिंताओं से बचें।
कर्क राशि
गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। भाइयों का सहयोग मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।
सिंह राशि
आज आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा, लेकिन संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। किसी अज्ञात डर को अपने ऊपर हावी न होने दें।
कन्या राशि
व्यापार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
तुला राशि
मित्रों के सहयोग से व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
वृश्चिक राशि
परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आत्मविश्वास भी अच्छा रहेगा। हालांकि व्यापारिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सोच-समझकर निर्णय लें।
धनु राशि
आज आत्मविश्वास तो रहेगा, लेकिन धैर्य की कमी महसूस हो सकती है। किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक तनाव से दूर रहें।
मकर राशि
क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में बदलाव के संकेत हैं। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलने के योग हैं।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और कारोबार में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए सकारात्मक सोच अपनाएं और हर कार्य सावधानी से करें।
मीन राशि
मन में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। पढ़ाई में रुचि रहेगी, लेकिन कुछ बाधाएं भी आ सकती हैं। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक खर्चों से बचें।