अक्सर आपने लोगों को हाथ, पैर और गले में काला धागा धारण करते हुए देखा होगा। कुछ लोग इसे बुरी नजर से बचने के लिए पहनते है। तो वही कुछ फैशन के लिए। लेकिन क्या आपको पता है काले धागे का सीधा संबंध शनि ग्रह है। जो ना सिर्फ आपको बुरी नजर से बचाता है। बल्कि शनि ग्रह को भी मजबूत करता है। लेकिन क्या आप जानते है कि हर व्यक्ति के लिए काला धागा शुभ नहीं होता। कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें काला धागा पहनने से फायदे की जगह भारी नुकसान हो सकता है और वे लगातार बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आइए उन 4 राशियों के बारे में जानते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक और मेष राशि वालों को काला धागा नहीं बांधना चाहिए। दरअसल, मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल है और मंगल का रंग लाल है और मान्यता के अनुसार मंगल को काले रंग से नफरत है। ज्योतिषविदों के अनुसार इन दोनों राशि के जातकों को काला धागा बांधने से धन, मान सम्मान और स्वास्थ्य का नुकसान हो सकता है। ऐसे ही दो राशियां और है। जिन्हे काला धागा पहनने से बचना चाहिए ,,,तो चलिए जानते है कि राशियों के बार में ....
वृश्चिक राशि
इस राशि के स्वामी भी मंगल देव ही हैं। वृश्चिक राशि के जातकों द्वारा काला धागा पहनने से मंगल का शुभ प्रभाव समाप्त होने लगता है। इससे व्यक्ति के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आता है, कामों में रुकावटें आती हैं और सेहत लगातार गिरती चली जाती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। सूर्य देव और शनि देव के बीच शत्रुता का भाव है। सूर्य को आरोग्य और आत्मा का कारक माना जाता है। ऐसे में सिंह राशि के लोग अगर काला धागा धारण करते हैं, तो सूर्य कमजोर होता है, जिससे इन्हें आंखों की समस्या या हड्डियों से जुड़ी बीमारियां घेर लेती हैं।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं। गुरु का रंग पीला है। काले धागे के प्रभाव से गुरु ग्रह कमजोर हो जाता है, जिससे व्यक्ति की फैसला लेने की क्षमता प्रभावित होती है और लीवर से जुड़ी बीमारियां लगातार परेशान करने लगती हैं।
मेष राशि
मेष राशि का स्वामी मंगल देव हैं। ज्योतिष में मंगल को साहस और ऊर्जा का कारक ग्रह माना गया है। मंगल का रंग लाल है और शनि के साथ इनका शत्रुता का भाव है। अगर मेष राशि के लोग काला धागा बांधते हैं, तो उनके जीवन में अशांति आती है और वे रक्त या पेट से जुड़ी बीमारियों से लगातार परेशान रह सकते हैं।
काला धागा बांधने के फायदे
– महिलाओं को बाएं और पुरुषों को दाएं हाथ में काला धागा बांधना चाहिए.
– जब आप काला धागा बांधते हैं तो यह आपको बुरी नजर लगने से बचाता है.
– नकारात्मक शक्तियों से बचाव के लिए इसे पहना जाता है.
– शरीर में जो नेगेटिव एनर्जी प्रवेश कर जाती है, उसे भी काला धागा अपने अंदर एब्जॉर्ब कर लेता है.
– काला धागा पहनने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
– कमर में बांधने से रीढ़ की हड्डी में कोई समस्या नहीं होती.