होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छग विधानसभा बजट सत्र का 11वां दिन: कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, खाद्य और महिला-बाल विकास मंत्री देंगे जवाब...

छग विधानसभा बजट सत्र का 11वां दिन: कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा, खाद्य और महिला-बाल विकास मंत्री देंगे जवाब...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही का सोमवार को 11वां दिन है। सदन में आज कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और प्रश्नोत्तर होने वाले हैं। खासतौर पर खाद्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े सवालों पर मंत्रियों द्वारा जवाब दिए जाएंगे। सत्र के दौरान राज्यपाल द्वारा लौटाए गए एक विधेयक की सूचना भी सदन में पढ़ी जाएगी, जिसे लेकर सदस्यों के बीच चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा विधायकों द्वारा विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाया जाएगा।

इन मंत्रियों से पूछे जाएंगे सवाल:

आज सदन में खाद्य मंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री से उनके विभागों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। विधायक अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सवाल रखेंगे, जिनका जवाब संबंधित मंत्री देंगे।

विधायकों का ध्यानाकर्षण प्रस्ताव:

सत्र के दौरान कुछ विधायक विभागीय मुद्दों को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी पेश करेंगे। इसमें विधायक धरमलाल कौशिक और बालेश्वर साहू विभागीय मंत्रियों का ध्यान विभिन्न समस्याओं की ओर आकर्षित करेंगे।

याचिकाओं की होगी प्रस्तुति:

विधानसभा की कार्यवाही में याचिकाओं की प्रस्तुति भी की जाएगी। विधायक रिकेश सेन, इंद्र शाह मंडावी और अटल श्रीवास्तव सदन में याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे।

अनुदान मांगों पर चर्चा:

सत्र के दौरान राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर भी विस्तृत चर्चा होगी। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और केदार कश्यप से संबंधित विभागों की अनुदान मांगों पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अधीन आने वाले विभागों की अनुदान मांगों पर भी सदन में चर्चा प्रस्तावित है।

राज्यपाल द्वारा लौटाए गए विधेयक की सूचना:

सदन की कार्यवाही के दौरान राज्यपाल द्वारा लौटाए गए एक विधेयक की सूचना भी पढ़ी जाएगी। इसके बाद विधेयक को लेकर आगे की प्रक्रिया तय की जा सकती है।


संबंधित समाचार